दुनिया के इन देशों में फ्लाइट ही नहीं सड़क के रास्ते भी जा सकते हैं आप, जाने कौन से है वो देश

ट्रेवलदुनिया के इन देशों में फ्लाइट ही नहीं सड़क के रास्ते भी...

Date:


दुनिया के इन देशों में फ्लाइट ही नहीं सड़क के रास्ते भी जा सकते हैं आप, जाने कौन से है वो देश

दुनिया के कई ऐसे देश हैं, जहां आप सड़क मार्ग के जरिए भी जा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं इन देशों के बारे में, जहां आप सड़क मार्ग के जरिए जा सकते हैं।

थाईलैंड

थाईलैंड पहुंचने के लिए आपको सड़क से लगभग 4198 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। इस सफर में आपको 71 घंटे से ज्यादा का समय लग सकता है। सड़क के रास्ते यहां जाने के लिए आपको जरूरी वीजा, परमिट, इंटरनेशनल पासपोर्ट, 200 प्रतिशत कार्नेट फीस और लीड कार की जरूरत होगी।

मलेशिया

दिल्ली से मलेशिया जाने के लिए आपको लगभग 5533 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी, जिसमें आपको लगभग 97 घंटे तक लग सकते हैं। दिल्ली से मलेशिया जाने के लिए आपको जरूरी परमिट, पासपोर्ट, वीजा, आगमन व प्रस्थान के डॉक्यूमेंट और ट्रैवल डॉक्यूमेंट लेने जरूरी होंगे।

Read also: महाराष्ट्र में कोरोना वैक्सीन की कमी, सिर्फ तीन दिन का स्टॉक बचा

श्रीलंका

सड़क के रास्ते दिल्ली से श्रीलंका की दूरी लगभग 3704 किलोमीटर है और यहां पहुंचने में आपको लगभग 78 घंटे का समय लगेगा। यहां के लिए आपको पासपोर्ट, वीजा, इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट और सभी जरूरी परमिट लेने होंगे। श्रीलंका पहुंचने के लिए आपको दिल्ली से उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और तमिलनाडु जाना होगा। 

सिंगापुर

बात जब लग्जरी लाइफ की हो तो फिर सिंगापुर का नाम काफी ऊपर आता है। सड़क मार्ग से दिल्ली से सिंगापुर की दूरी लगभग 5926 किलोमीटर है, और इस दूरी को तय करने में लगभग 91 घंटे का समय लगता है। यहां जाने के लिए आपको पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, ट्रैवल डॉक्यूमेंट, स्पेशल ओवरलैंड पर्मिट, कार्नेट फीस और वीजा की जरूरत होगी। सिंगापुर जाने के लिए जो रास्ता है, वो दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, नागालैंड, मणिपुर, म्यांमार, थाईलैंड और मलेशिया होते हुए जाता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...