Site icon Buziness Bytes Hindi

मिलने वाला है सस्ता सोना खरीदने का मौका, तो आप हैं न तैयार?

sgb

अगले हफ्ते आप सस्ता सोना खरीद सकते हैं. आप पूछेंगे की वो कैसे? तो बता दें कि सरकारी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2023-24 सीरीज IV 12 फरवरी से 16 फरवरी, 2024 के बीच 5 दिन के लिए खुलेगी और बॉन्ड 21 फरवरी को जारी होंगे। तो सस्ता सरकारी सोना खरीदने का आपके पास बढ़िया मौका है.

वित्त मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया है कि SGB यानि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को निर्धारित कमर्शियल बैंकों (स्मॉल फाइनेंस बैंकों, पेमेंट बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को छोड़कर), भारतीय स्टॉकहोल्डिंग निगम लिमिटेड (SHCIL), क्लियरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (CCIL), नामित डाकघरों और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों जैसे, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड के माध्यम से बेचा जाएगा।” आमतौर पर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में 1 ग्राम सोने का भाव बाजार भाव से कम होता है।

SGB को भारतीय नागरिक और भारत में रहने वाले भारतीय मूल के व्यक्ति (PIOs), हिंदू अविभाजित परिवार का कोई भी सदस्य, भारत में विधिवत पंजीकृत सार्वजनिक और निजी ट्रस्ट, भारत में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा मान्यता प्राप्त सभी विश्वविद्यालय, आयकर अधिनियम, 1961 के तहत पंजीकृत संसथान खरीद सकते हैं. NRI, FII और अवयस्क SGB में सीधे निवेश नहीं कर सकते।

एसजीबी में ऑनलाइन निवेश के लिए पहले आप अपने इंटरनेट बैंकिंग खाते में लॉग इन करें। मुख्य मेनू पर जाएं, ‘ई-सेवा’ चुनें और ‘सोवरेन गोल्ड बॉन्ड’ पर क्लिक करें। यदि आप एक नए ग्राहक हैं, तो ‘रजिस्टर’ पर क्लिक करें। आगे बढ़ने से पहले भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा निर्धारित नियम और शर्तों को पढ़ें और स्वीकार करें। एसजीबी योजना से संबंधित सभी आवश्यक विवरण दर्ज करें और अपने डीमैट खाते के आधार पर सीडीएसएल या एनएसडीएल से जमापत्र भागीदार के बारे में जानकारी प्रदान करें। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म को सबमिट कर दें। रजिस्ट्रेशन के बाद या तो हेडर लिंक/सेक्शन से खरीद विकल्प चुनें या सीधे ‘खरीदें’ पर क्लिक करें। सब्सक्रिप्शन क्वांटिटी और नॉमिनी की जानकारी दर्ज करें। अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी को दर्ज करें।

Exit mobile version