रामचरित मानस पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या के खिलाफ भाजपा नेताओं, सांसदों, विधायकों की बयानबाज़ी जारी है, कभी उनकी ज़बान काटने की बात कही जाती है, कभी मुँह काला करने की बात हो रही है और अब योगी सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने स्वामी प्रसाद मौर्य को गंदी नाली का कीड़ा कहा.
कैबिनेट मंत्री हैं चौधरी लक्ष्मीनारायण
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण से स्वामी प्रसाद मौर्य ने आज रामचरितमानस की चौपाई को लेकर दिए गए बयान पर मीडिया के सवाल पर कहा कि ‘हीरे की परख जोहरी जानता है जिनको पता ही नहीं कि रामायण क्या चीज है कमल और गुलाब की खुशबू में क्या अंतर है नाली का कीड़ा नहीं जान सकता। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण अलीगढ़ में स्वरोज़गार प्रोत्साहन मेला कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे.
राजनीतिक मुद्दा बनता जा रहा राम चरित मानस विवाद
इससे पहले भी स्वामी प्रसाद मौर्या की ज़बान काटने वाले और उनका मुंह काला करने वाले को पुरुस्कृत करने की बात कही थी. बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्या ने रामचरित मानस की कुछ चौपाइयों को लेकर आपत्ति जताई है और उन्हें ग्रन्थ से हटाने की मांग की है. उनके इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश से निकली राजनीति की आग संघ प्रमुख तक पहुँच गयी और उन्हें भी इस मुद्दे पर एक विवादित बयान देने पर मजबूर होना पड़ा जिसके बाद यह मामला और भी बिगड़ गया और मौर्या का विरोध करने वाले संघ प्रमुख का विरोध करने लगे. दरअसल रामचरित मानस का यह मुद्दा अब पूरी तरह से राजनीतिक बन चूका है. भाजपा न चाहते हुए भी इस विवाद में कूदने पर मजबूर हुई क्योंकि इस मुद्दे को समाजवादी पार्टी अब छोड़ना नहीं चाहती।
