Site icon Buziness Bytes Hindi

अंबेडकर स्मारक के सहारे दलित वोट पर योगी की नज़र, राष्ट्रपति ने किया शिलान्यास


अंबेडकर स्मारक के सहारे दलित वोट पर योगी की नज़र, राष्ट्रपति ने किया शिलान्यास

लखनऊ: यूपी चुनाव को लेकर दलित वोटों पर नज़रें गड़ाए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार अब आंबेडकर स्मारक बनवाएगी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस अंबेडकर स्मारक का आज शिलान्यास किया। यह समारक लखनऊ के ऐशबाग इलाके में बनेगा. इस स्मारक में डॉ आंबेडकर की 25 फ़ीट की मूर्ति लगेगी और उनकी अस्थियां भी दर्शन के लिए रखी जाएंगी. इसमें 750 लोगों के लिए ऑडिटोरियम,लाइब्रेरी,म्यूजियम और रिसर्च सेंटर भी बनाया जाएगा.

इसके उद्घाटन के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर का भी बुद्ध धर्म की ‘”भवतु सब्ब मंगलम ” में विश्वास था, जिसे अब राजनीतिक दल “सबका साथ-सबका विश्वास” का नारा दे रहे हैं. इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ आंबेडकर की याद में मोदी सरकार के किये गए कामों को याद किया.

Read also: मोदी सरकार के नए राहत पैकेज को राहुल ने बताया ढकोसला

यूपी में अगले वर्ष चुनाव हैं, उत्तर प्रदेश में क़रीब 21 फीसदी दलित वोट है जिसे मायावती का वोट बैंक माना जाता रहा है. चुनाव में उनको चाहे जितनी सीटें मिलें लेकिन उनका वोट प्रतिशत बहुत कम नहीं होता. 2014 में मोदी की आमद के साथ ही BJP ने दलितों के घर जाटव वोटों में सेंध लगाने की कोशिश शुरू की है और पार्टी को उसके अच्छे नतीजे भी मिले हैं. साल 2017 के विधान सभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 86 आरक्षित सीटों में से बीजेपी 68 सीट जीत गयी जबकि मायावती को सिर्फ 2 सीटें मिली थी.

Exit mobile version