Site icon Buziness Bytes Hindi

योगी का चुनावी दांव: अशफाक सैफी को बनाया यूपी अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष


योगी का चुनावी दांव: अशफाक सैफी को बनाया यूपी अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष

लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की आगरा में शाखा लाकर सुर्खियों में आए अशफाक सैफी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है. सैफी ने सोमवार को अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के तौर पर लखनऊ में पदग्रहण कर लिया है.

आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र के निवासी अशफाक सैफी शुरू से बीजेपी से जुड़े हुए हैं. नब्बे के दशक में राममंदिर आंदोलन के दौरान संघ में शामिल होकर सैफी सुर्खियों में आए थे. इसके चलते मुस्लिम समुदाय के निशाने पर भी आ गए थे, लेकिन न तो उन्होंने बीजेपी से नाता तोड़ा और न ही संघ से अपना प्रेम खत्म किया है. ऐसे में अब योगी सरकार ने अशफाक सैफी को यूपी अल्पसंख्यक आयोग का चेयरमैन बनाया है.

Read also: कोरोना काल में सरकार ने की 8 आर्थिक राहत उपायों की घोषणा

अशफाक सैफी के जरिए आरएएस ने यूपी के मुस्लिम समुदाय को सियासी संदेश देने की कवायद की है कि बीजेपी और संघ मुसलमानों को साथ लेकर चलने के लिए तैयार है. आरएसएस और बीजेपी अपने इस सियासी मकसद में कामयाब हो पाएगी या नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा. हालांकि, अशफाक सैफी अल्पसंख्यक आयोग का चेयरमैन बनाकर बड़ा सियासी दांव चल दिया है.

Exit mobile version