Site icon Buziness Bytes Hindi

UP News : मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार योगी पहुंचेगे अपने गांव, मां का लेंगे आर्शिवाद

कोटद्वार। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 3 मई को अपने पैत्रिक गांव पहुंचेगे। 2017 में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहला मौका है जबकि वे अपने पैत्रिक गांव आ रहे हैं। हालांकि प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड और ऋषिकेश के दौरे पर कई बार आए। लेकिन वे अपने गांव नहीं गए। अब उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी तीन मई को अपने पैतृक गांव यमकेश्वर के पंचूर पहुंच रहे हैं।

Also Read : UP News : ताजमहल में धर्मसंसद और शिवजी की प्राण प्रतिष्ठा का ऐलान, मचा हड़कंप

गांव में उनके आगमन की सूचना के बाद सभी तरह की तैयारियां शुरू हो गई है। उत्तराखंड सरकार के शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक रेनू बिष्ट, डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे और एसएसपी यशवंत सिंह योगी के गांव पहुंचे और परिजनों का हालचाल जाना। इसी के साथ ही गांव में मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।

Also Read : Power Crisis : बिजली की डिमांड ने तोड़ डाले सभी रिकॉर्ड, रेलवे विभाग ने भी कसी कमर

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अनुसार वे 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद एक बार गांव आए थे। 2020 में अप्रैल में उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन हुआ। तब कोरोना काल की व्यस्तताओं के कारण नहीं पहुंच सके। अब वे उप्र के सीएम दोबारा बने हैं तो गांव में मां से आशीर्वाद लेने के लिए आ रहे हैं।

Exit mobile version