Site icon Buziness Bytes Hindi

मौलवी के मुंह से राम राम सुनकर हैरान हुए योगी

yogi

प्रधानमंत्री मोदी के बाद भाजपा के लिए दूसरे सबसे बड़े स्टार प्रचारक कहे जाने वाल उत्तर के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जम्मू कश्मीर के मौलवी द्वारा उन्हें राम राम से सम्बोधित करने पर बड़े हैरान हैं. इसका खुलासा उन्होंने कल हरियाणा के फरीदाबाद में एक चुनावी रैली में किया। योगी आदित्यनाथ ने बताया कि अभी चुनाव प्रचार के लिए वो जम्मू कश्मीर गए थे जहाँ एक मौलवी ने ‘राम-राम’ कहकर उनका अभिवादन किया, जिसे सुनकर वो हैरान हो गए. इसके बाद योगी ने इस बात को राजनीतिक रंग देते हुए कहा कि जो लोग पहले भारत को कोसते थे अब वो लोग उसी मुंह से राम राम बोल रहे हैं.

वैसे राम राम कहना भारत में बिलकुल वैसा ही है जैसा नमस्कार, सलाम आदाब, जय सियाराम है, एक दुसरे को सम्मान और आदर से बुलाने का एक तरीका. किसी मुसलमान का किसी हिन्दू को राम राम कहना कोई हैरानी वाली नहीं, हज़ारों मुसलमान राम राम कहने वाले मिल जायेंगे और हज़ारों हिन्दू सलाम करने वाले। हो सकता है कि योगी जी ने किसी मुसलमान के मुंह से पहली बार राम राम कहते सुना हो. बहरहाल योगी जी ने फरीदाबाद के लोगों को किस्सा सुनाते हुए कहा कि जब वो जम्मू चुनाव प्रचार के लिए गए थे तब ज़ोरदार बारिश हो रही थी और वो एयरपोर्ट के अंदर ही थे तभी उनके कानों में साहब राम राम की आवाज़ पड़ी, उन्होंने उसे अनसुना कर दिया लेकिन जब वही आवाज़ दोबारा आयी तो उन्होंने मुड़कर देखा और हैरान हो गए कि एक मौलवी उन्हें राम राम कह रहा है.

योगी ने फिर आगे कहा कि ये सब मोदी जी द्वारा कश्मीर में धारा 370 समाप्त होने का प्रभाव है, जो लोग पहले भारत की सम्प्रभुता को चैलेन्ज करते थे, उसे बार बार कोसते थे अब वही लोग अपने मुंह से राम राम का सम्बोधन करते हैं. योगी ने कहा कि इसीलिए भाजपा का सत्ता में रहना ज़रूरी है क्योंकि तभी लोग सड़कों पर लोग हरे रामा हरे कृष्णा गाते हुए नज़र आएंगे।

Exit mobile version