Site icon Buziness Bytes Hindi

Yogi vs Akhilesh: विधानसभा में ‘योगी बनाम अखिलेश’ मुकाबले ने दिलचस्प बना दिया सदन


Yogi vs Akhilesh: विधानसभा में ‘योगी बनाम अखिलेश’ मुकाबले ने दिलचस्प बना दिया सदन

लखनऊ। उप्र विधानसभा में इस बार काफी रोचक मुकाबले देखने को मिलेगे। ये रोचक राजनैतिक जंग ‘योगी बनाम अखिलेश’ के बीच होगी। हालांकि इसकी शुरूआत मंगलवार को ही हो गई थी जब पक्ष और विपक्ष ने सतीश महाना को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए चुना। लेकिन उसके दूसरे दिन ही अखिलेश यादव ने सदन में अपना ट्रेलर दिखा दिया। विधानसभा के भीतर जिस तरह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के बीच जमकर पलटवार हुआ। उससे तो यह तय हो गया कि यूपी विधानसभा (UP Vidhan Sabha) में इस बार योगी सरकार के लिए तो चुनौती बढ़ी ही है साथ ही दिलचस्प मुकाबले भी यहां पर देखने को मिलेंगे। ये मुकाबले विधानसभा के दौरान ‘योगी बनाम अखिलेश’ के बीच होंगे।

Read also: मुख्य सहयोगी के विपक्ष में शामिल होने के बाद इमरान खान की कुर्सी जाना लगभग तय

सरकार गठन के बाद नए कार्यकाल में जब नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा में बोलना शुरू किया तो उन्होंने चुनावी कड़वाहट को याद करते हुए कहा कि दोनों ओर बयानों की तगड़ी मिसाइल चली थी। सभी दलों ने बचने के लिए अपने स्तर से प्रयास किए। सीएम योगी ने स्पीकर चुनाव में पक्ष-विपक्ष के साथ आने को इसको लोकतंत्र की मजबूती बताया और कहा कि ये परंपरा होनी चाहिए। लेकिन वो सपा पर भी वार करने से नहीं चूके। नेता प्रतिपक्ष अखिलेश के बोलने की बारी आई तो उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा सरकार को जमकर पलटवार किए।

Exit mobile version