Site icon Buziness Bytes Hindi

Yogi Sarkar: योगी की खाकी का ये क्रूर चेहरा देख हो जाएंगे दंग


Yogi Sarkar: योगी की खाकी का ये क्रूर चेहरा देख हो जाएंगे दंग

संभल। जिले में योगी सरकार (Yogi Sarkar) की खाकी का अमानवीय चेहरा सामने आया है। खाकी पहने एक दरोगा ने एक मंदबुद्धि को पकड़कर जमीन पर घसीटा। यही नहीं दरोगा ने मंदबुद्धि को जूते की नोंक की ठोकर भी रसीद की है। दरोगा का शर्मनाक कारनामा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

https://hindi.buzinessbytes.com/wp-content/uploads/2022/03/Yogi-Sarkar-news.mp4

Read also: योगी सरकार 100 दिन में युवाओं को देगी रिटर्न्‍स गिफ्ट, 20 हजार नौकरी का होगा लक्ष्य (लीड-1)

https://hindi.buzinessbytes.com/wp-content/uploads/2022/03/Yogi-Sarkar-news-1.mp4

कुढ़फतेहगढ़ थाने में तैनात दरोगा रत्नेश का शर्मनाक कारनामा कुढ़फतेहगढ़ थाना के कस्बा रीठ का है जहां एक मंदबुद्धि के साथ दरोगा ने जो हकरत की उसे सभ्य समाज कभी बर्दाश्त नहीं करेगा दरोगा किस तरह मंदबुद्धि का कालर पकड़ कर जमीन पर घसीटा फिर उसमें जूते की नोंक से ठोकर मारता है। ये वायरल तस्वीर में साफ साफ देखा जा सकता है। वायरल वीडिओ 23 मार्च का बताया जा रहा है। एसपी चक्रेश मिश्रा ने मामले की जांच चंदौसी सीओ को सौंपी है। मगर सिर्फ अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात कही है। वहीं वीडिओ में दरोगा का कृत्य पद और वर्दी की गरिमा के खिलाफ सीधे आपराधिक मामला नजर आ रहा है।

Exit mobile version