भाजपा नेता प्रवीन नेट्टारू की हत्या के बाद से कर्नाटक में लगातार बवाल जारी है और यह बवाल सत्ताधारी भाजपा के कार्यकर्ता ही कर रहे हैं. इस बवाल के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो वह भी राज्य में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुलडोज़र मॉडल को लागू कर सकते हैं.
बोम्मई का कहना है कि उत्तर प्रदेश में जिस तरह के हालात हैं उनसे निपटने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ पूरी तरह फिट बैठते हैं. बोम्मई ने कहा कि कर्नाटक में भी जो स्थितियां पैदा की जा रही हैं उनसे अलग-अलग तरीकों से निपटा जा सकता है. उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ेगी तो कर्नाटक में भी योगी मॉडल लागू किया जाएगा.
बवाल पर बोलते हुए कर्णाटक के मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर और ज्यादा सख्त होना पड़े तो भी हम पीछे हटने वाले नहीं हैं. सीएम बोम्मई ने इसके संकेत दिए हैं कि योगी मॉडल से भी ज्यादा सख्त कोई फैसला लेना होगा, तो भी वो हिचकिचाएंगे नहीं. भाजपा कार्यकर्ता चाहते हैं कि भाजपा नेता प्रवीण नेट्टारू की हत्या करने वालों योगी के बुलडोज़र मॉडल की तरह सख्त सजा मिले। अब देखना है कि सीएम बोम्मई अपनी इस बात पर कहाँ तक खरा उतरते हैं
