केशव के घर योगी ने किया लंच, संघ भी रहा मौजूद

उत्तराखंडकेशव के घर योगी ने किया लंच, संघ भी रहा मौजूद

Date:


केशव के घर योगी ने किया लंच, संघ भी रहा मौजूद

लखनऊ: यूपी भाजपा में चल रहे तनातनी के माहौल के बीच मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के घर पर लंच करने पहुंचे। बताया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ करीब पांच बरस बाद केशव प्रसाद मौर्य के घर गए हैं. इस लंच में संघ के कृष्णगोपाल भी शामिल हैं।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि लंच का यह आयोजन क्या कोई समझौता वार्ता है, फिलहाल कोई भी इस बारे में कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है ।

Read also: दूसरी लहर में 90% मौतें केंद्र की लापरवाही से, राहुल ने जारी किया श्वेत पत्र

दरअसल यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव में सीएम का चेहरा कौन होगा इसे लेकर पार्टी में कशमकश जारी है। इस मामले पर पार्टी नेताओं के विरोधाभासी बयान सामने आये हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कहते हैं कि योगी आदित्यनाथ ही सीएम चेहरा होंगे। लेकिन केशव प्रसाद मौर्या इस सवाल पर गोलमोल जवाब देते हैं । वह कहते हैं कि बीजेपी कोई प्राइवेट कंपनी लिमिटेड नहीं जिसमें कुछ लोग फैसला करते हैं। यूपी सरकार में एक और मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या सीएम के सवाल पर बोलते हैं कि फैसला चुनाव बाद होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related