Site icon Buziness Bytes Hindi

योगी सरकार जल्‍द शुरू करेगी 74 हजार पदों पर भर्ती


योगी सरकार जल्‍द शुरू करेगी 74 हजार पदों पर भर्ती

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को भर्ती बोर्ड और चयन आयोगों को निर्देश दिया है कि 74 हजार पदों पर चयन के लिए भर्ती की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाए। उधर, पुलिस महकमे में भी 13,800 पदों पर दिसंबर, 2021 तक भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का दावा किया गया है।

इस संबंध में शुक्रवार को जारी एक सरकारी बयान में कहा गया है कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने यहां अपने सरकारी आवास पर उत्‍तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, उप्र उच्चतर शिक्षा चयन आयोग तथा उप्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्षों के साथ इन आयोगों/बोर्ड के तहत विभिन्न पदों पर होने वाली भर्तियों के सम्बन्ध में बैठक की और हिदायत दी कि इनके द्वारा 74,000 पदों पर चयन के लिए भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रारम्भ की जाए

Exit mobile version