Site icon Buziness Bytes Hindi

योगी सरकार अब संस्कृत में भी जारी करेगी सरकारी प्रेस नोट


योगी सरकार अब संस्कृत में भी जारी करेगी सरकारी प्रेस नोट

लखनऊ: सरकारी कामकाज में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अब संस्कृत भाषा को भी जोड़ दिया है। सरकार सूचना विभाग के कामकाज को हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी भाषा के अलावा संस्कृत में भी प्रकाशित करेगी। योगी सरकार का सूचना विभाग अब चार भाषाओं में अपने कामकाज को प्रकाशित करेगा।

संस्कृत को बढ़ावा देना मकसद
बता दें कि सरकार ने बाकायदा संस्कृत में प्रेस रिलीज जारी करना भी शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत करते हुए संस्कृत की एक टीम ने काम करना शुरू भी कर दिया है। सरकार के मुताबिक यह फैसला संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है। साथ ही संस्कृत प्रेमियों की मांग को देखते हुए ये कदम उठाया गया है।

Exit mobile version