Site icon Buziness Bytes Hindi

होली पर योगी सरकार देगी मुफ्त एलपीजी सिलेंडर

free lpg

चुनाव के साथ ही देश में त्योहारों का मौसम है, इसलिए उपहार और सौगात का भी मौसम है। कल ही प्रधानमंत्री मोदी ने गृहणियों को खुश करने लिए (क्योंकि मोदी जी कभी वोट के लिए कुछ नहीं करते, ऐसा उन्होंने आज अरुणाचल की चुनावी रैली में कहा) घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर 100 रूपये की और कमी कर दी। तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनसे प्रेरणा लेकर पूरा सिलेंडर ही मुफ्त देने का एलान कर दिया (होली के तोहफे के रूप में). लेकिन सभी गृहणियों को खुश होने की ज़रुरत नहीं, ये होली गिफ्ट सिर्फ उज्ज्वला योजना वाली गृहणियों को ही मिलेगा।

राज्य सरकार ने घोषणा की है कि यूपी के 1.75 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों को होली के त्योहार पर मुफ्त एलपीजी सिलेंडर मिलेगा. ये फ्री सिलेंडर सरकार द्वारा किये गए उस ऐलान का दूसरा चरण होगा जिसमें एक साल में 2 एलपीजी सिलेंडर फ्री देने का वादा केंद्र की उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों से किया गया था.

इससे पहले दीपावली पर भी उज्ज्वला लाभार्थियों को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मुफ्त सिलेंडर दिये थे. योगी आदित्यनाथ सरकार ने उज्ज्वला लाभार्थियों को ये फायदा देने के लिए वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में 2312 करोड़ रुपये के बजट का ऐलान किया था. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले वर्ष 10 नवंबर को इस योजना की शुभारंभ करते हुए सब्सिडी की धनराशि एक साथ उज्जवला लाभार्थियों के खातों में ट्रान्स्फ़र करने को मंज़ूरीदी थी. और अब इस उसी योजना के तहत योगी सरकार ने होली के मौके पर दूसरा मुफ्त एलपीजी सिलेंडर दिए जाने का ऐलान किया गया है.

Exit mobile version