Site icon Buziness Bytes Hindi

योगी सरकार ने किया 12 IPS अधिकारियों का तबादला


योगी सरकार ने किया 12 IPS अधिकारियों का तबादला

लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए 12 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इसके अलावा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे दो अफसरों को राज्य में तैनाती दी गई, जबकि एक अधिकारी को प्रतिनियुक्ति के लिए कार्य मुक्त कर दिया गया।

गृह विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सुनील गुप्ता को प्रशिक्षण एवं सुरक्षा मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। उनके स्थान पर जीआरपी आगरा में तैनात रहे पुलिस अधीक्षक जोगिंदर कुमार को गोरखपुर का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है। बिजनौर के पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी को इसी पद पर प्रतापगढ़ भेजा गया है। वह अभिषेक सिंह का स्थान लेंगे जिन्हें बागपत का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

जोगिंदर कुमार को गोरखपुर का नया एसएसपी बनाया गया-

अभिषेक सिंह को बागपत का पुलिस अधीक्षक बनाया गया-

गणेश पी साहा को गौतम बुध नगर का पुलिस उपायुक्त बनाया गया-

अजय कुमार सिंह मिर्जापुर के पुलिस अधीक्षक बनाया गया-

संकल्प शर्मा बदायूं के पुलिस अधीक्षक बनाए गए-

संजीव त्यागी प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक बनाए-

एसएसपी एसटीएफ सुधीर कुमार सिंह आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक बनाए गए-

2 आईपीएस अधिकारी प्रतिनियुक्त से वापस यूपी आए तो एक आईपीएस अधिकारी दीपक रत्न प्रतिनियुक्त पर भारत सरकार गए-

धर्मवीर सिंह को बिजनौर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया-

त्रिवेणी सिंह को पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम बनाया गया-

माणिक्य चन्द्र सरोज को पुलिस अधीक्षक सतर्कता बनाया गया-

सुनील गुप्ता को पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण एवं सुरक्षा बनाया गया-

अशोक कुमार त्रिपाठी को पुलिस अधीक्षक मानवाधिकार बनाया गया-

Exit mobile version