योगी सरकार ने देवबंद मे ATS Commando Training Center निर्माण का किया फैसला, नेपाल सीमा तक होगा विस्तार

उत्तर प्रदेशयोगी सरकार ने देवबंद मे ATS Commando Training Center निर्माण का किया...

Date:


योगी सरकार ने देवबंद मे ATS Commando Training Center निर्माण का किया फैसला, नेपाल सीमा तक होगा विस्तार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश एटीएस ATS की सतर्कता के चलते पिछले दिनों प्रदेश मे कई बड़ी आतंकी गतिविधियों को वारदात से पहले ही रोक दिया गया। उत्तर प्रदेश मे भय फैलाने आए कई आतंकी ATS की मुस्तैदी के कारण वारदात से पहले ही धर-दबोचे गए हैं। ATS की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर प्रदेश की योगी सरकार ने अब सूबे में आतंकी घटनाओं और अन्य चुनौतियों से निपटने के लिए UP ATS का दायरा बढ़ाने का फैसला किया हैं। योगी सरकार सूबे में नया एटीएस कमांडो सेंटर देवबंद Deoband में बनाने जा रही हैं। जिसके लिए उसने करीब 20 हजार वर्ग मीटर की जमीन भी आवंटित कर दी है। प्रदेश की योगी सरकार राज्य की सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर है।

गौरतलब हैं कि उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों धार्मिक प्रतिष्ठानो और सार्वजनिक स्थलों को उढ़ाने की धमकियों के बीच यूपी एटीएस UP ATS ने लखनऊ के काकोरी क्षेत्र से अलकायदा समर्थित आतंकी संगठन के दो आतंकियों terrorists को एक इनपुट के आधार पर पकड़ा था जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक मे थे।

Read also: योगी सरकार ने दिवाली पर अयोध्या में 7.5 लाख दीये जलाने का रखा लक्ष्य

प्रदेश सरकार आतंकवाद और आतंकियों को लेकर सचेत हैं तथा वो किसी भी प्रकार की चूक नहीं होने देना चाहती। राज्य की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने और इससे जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए UP police तथा सुरक्षा एजेंसियों ने भी सरकार से आधुनिक तकनीक और सुविधाओं की मांग की हैं। देवबंद में बनने वाला नया आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) इसी कड़ी का हिस्सा हैं। इसके बाद एटीएस का विस्तार भारत-नेपाल (Indo-Nepal) सीमा तक भी किया जाएगा। ATS commando की स्पेशल पुलिस special police operation team (स्पाट) भी इसके साथ सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहेंगी। योगी सरकार लखनऊ के बाद निर्माणाधीन Jewar जेवर एयरपोर्ट के सामने भी एटीएस (ATS) का दूसरा बड़ा ट्रेनिंग सेंटर बनाने की तैयारी में है जिससे समूचे प्रदेश में किसी भी विषम परिस्थिति में त्वरित कार्यवाही हो सके और सरकार ने इसके निर्माण के लिए करीब 3.5 एकड़ भूमि भी चयनित कर ली हैं।

प्रदेश सरकार यूपी को भय मुक्त बनाने के लिए मुस्तैद हैं। पूर्व में देखा गया हैं कि पश्चिमी यूपी में कई संदिग्ध आतंकी गतिविधियां सामने आती रही हैं। देवबंद और रूहेलखण्ड क्षेत्र में अक्सर एटीएस संदिग्धों की छानबीन व तलाश करती रहती है। ऐसे में देवबंद में नया ATS केंद्र बनने से अब संदिग्धों और असामाजिक तत्वों पर सीधे निगाह रखने मे आसानी होगी। सरकार ने इसके निर्माण के लिए देवबंद में यूपी लघु उद्योग निगम की दो हजार वर्ग मीटर भूमि एटीएस को आवंटित कर दी है। इस क्षेत्र से उत्तराखंड व हरियाणा की सीमा लगी होने के कारण इस यूनिट की उपयोगिता और भी बढ़ जाती है।

Read also; योगी सरकार ने विधानसभा में पेश किया 7301.52 करोड़ का अनुपूरक बजट

यूपी ATS ने भारत-नेपाल सीमा पर भी बहराइच व श्रावस्ती में ATS की नई फील्ड यूनिट स्थापित की हैं। इस क्षेत्र मे भी जल्द ही दो नयी यूनिट बनेंगी। बता दे कि नेपाल सीमा से होने वाली घुसपैठ और आतंकी घटनाओं पर अब ATS की सीधी और पैनी निगाह रहेगी। आइजी ATS GK Goswami के मुताबिक वर्तमान में प्रदेश के 17 शहरों में ATS की 18 यूनिट स्थापित हैं और आगे चलकर इनकी संख्या जरूरत के हिसाब से और बढ़ेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related