Site icon Buziness Bytes Hindi

UP Roadways: योगी सरकार का महिलाओं को रक्षाबंधन पर तोहफा,रोडवेज बस में 48 घंटे कर सकेंगी मुफ्त में सफर

मेरठ। प्रदेश सरकार ने महिलाओं को खुशखबरी दी है। रक्षाबंधन के दिन प्रदेश भर में महिलाएं रोडवेज की बसों में मुफ्त में सफर कर सकेंगी। योगी सरकार ने रक्षाबंधन के मौके पर राज्‍य सड़क परिवहन निगम की सभी बसों में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा करवाने का फैसला लिया है। यूपी रोडवेज विभाग के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबन्धन के मौके पर रोडवेज की समस्त श्रेणी की बसों में महिलाओं के लिए निःशुल्क यात्रा की सुविधा के निर्देश दिये हैं। राज्य सरकार प्रवक्ता ने बताया कहा कि रक्षाबंधन के मौके पर फ्री बस सेवा 48 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगी। 

रक्षाबंधन के दिन यूपी रोडवेज बसों में सफर करने वाली महिलाओं से कोई किराया नहीं वसूला जाएगा।  महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा 10 अगस्त को रात 12 बजे से 12 अगस्त की रात 12 बजे तक रहेगी। महिलाओं के साथ अगर कोई पुरुष यात्रा कर रहा है तो उसको किराया देना होगा। वहीं उत्तराखंड में भी रक्षाबंधन के दिन महिलाएं रोडवेज बसों में मुफ्त में यात्रा कर सकेंगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश जारी किए। उत्तराखंड रोडवेज की बसों में 10 अगस्त दोपहर 12 बजे के बाद से 11 अगस्त तक महिलाएं बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। महिलाओं के साथ 15 साल के बच्चों का किराया नहीं लगेगा। 

Read also: WBSSC Scam: ईडी और अर्पिता मुखर्जी के वकील ने बताया जेल में उसकी जान को खतरा, पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी का वजन पूछताछ में हुआ तीन किलो कम

रक्षाबंधन के दिन हरियाणा रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा महिलाएं  कर सकेंगी। इस संबंध में सीएम मनोहर लाल ने गत शुक्रवार को अधिकारियों को निर्देश जारी किए। हरियाणा रोडवेज की सभी प्रकार की बसों में 10 अगस्त दोपहर 12 बजे के बाद से 11 अगस्त मध्य रात्रि 12 बजे तक तक महिलाओं से किराया नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा रक्षाबंधन पर महिलाएं राजस्थान रोडवेज बसों में भी मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। महिलाएं 10 अगस्त दोपहर 12 बजे के बाद से 11 अगस्त रात 12 बजे तक रोडवेज बसों में सफर कर सकेंगी। इस दौरान महिलाओं को टिकट दिया जाएगा लेकिन पैसा नहीं लिए जाएगें।

Exit mobile version