भुगतान की जगह योगी सरकार ने गन्ना किसानों को पकड़ाया “जुमला”: प्रियंका गाँधी

फीचर्डभुगतान की जगह योगी सरकार ने गन्ना किसानों को पकड़ाया “जुमला”: प्रियंका...

Date:


भुगतान की जगह योगी सरकार ने गन्ना किसानों को पकड़ाया “जुमला”: प्रियंका गाँधी

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों के चीनी मिलों पर बकाये को लेकर उत्तर प्रदेश के योगी सरकार की आलोचना की और कहा कि किसानों को 14 दिन में भुगतान का वादा जुमला साबित हुआ है ।

प्रियंका का ट्वीट
प्रियंका वाड्रा ने आज ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने गन्ना किसानों को 14 दिन में बकाये के भुगतान का वायदा किया था लेकिन चीनी मिलों पर अभी भी हजारों करोड़ रूपया बकाया है । सरकार का यह वादा भी जुमला साबित हुआ है ।

लखीमपुर के किसान का ज़िक्र
उन्होंने ट्वीट में लखीमपुर खीरी के किसान आलोक मिश्रा का जिक्र किया और कहा कि उनका चीनी मिल पर 6 लाख रूपया बकाया है जो अबतक नहीं मिला । उन्हें बीमारी के इलाज के लिये तीन लाख का कर्ज लेना पड़ा । ऐसी ही हालत राज्य के अन्य किसानों की भी है ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related