व्यापार: सरकार लगातार किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरोकार प्रयास कर रही है। वही अब उत्तरप्रदेश सरकार ने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए कहा है कि 100 दिन में यूपी में 1,71,186 हेक्टेयर जमीन खेती योग्य बनाई जाएगी। इस जमीन का बड़ी संख्या में किसानों को लाभ होगा।
किसानों के विकास के लिए चल रहे इस कार्य की समीक्षा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने प्रस्तुत करते हुए इस बात की पुष्टि की गई। जानकारी के लिए बता दें यूपी में चलाई जा रही पं दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना के अंतर्गत भूमि सुधार कार्यक्रम को तेज किया जाएगा। इस योजना के तहत 100 दिनों में 1,71,186 हेक्टेयर जमीन कृषि योग्य बनाई जाएगी जिसमे 100 दिनों में 477.33 रुपए करोड़ रुपए खर्च होंगे।
बताते चले इस योजना के तहत पिछले पांच वर्षों में 1,41,840 हेक्टेयर जमीन को कृषि योग्य बनाया गया है। अब तक इस योजना पर सरकार ने 291.70 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।
