Site icon Buziness Bytes Hindi

Yogi Government 2.0: योगी सरकार पार्ट 2 में पश्चिमी उप्र के इन जिलों को मिला मंत्रिमंडल में स्थान


Yogi Government 2.0: योगी सरकार पार्ट 2 में पश्चिमी उप्र के इन जिलों को मिला मंत्रिमंडल में स्थान

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Government) ने आज देश के सबसे बड़े प्रदेश उप्र के लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। योगी आदित्यनाथ को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही आज 52 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इसमें केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक उपमुख्यमंत्री बनाये गए।

Image Credit: Naeem

Read also: UP CM Yogi Adityanath: योगी आदित्यनाथ के साथ ये विधायक भी लेंगे मंत्रीपद की शपथ, 53 मंत्रियों का होगा योगी मंत्रिमंडल

वहीं पश्चिमी उप्र के मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत, गाजियाबाद भी प्रतिनिधित्व मिला है। जिसमें मुजफ्फरनगर से कपिल देव अग्रवाल स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री बनाए गए हैं। जबकि सहारनपुर के देवबंद से बृजेश सिंह और जसवंत सैनी को राज्य मंत्री बनाया गया है। वहीं मेरठ से दिनेश खटीक और सोमेंद्र तोमर के अलावा गाज़ियाबाद से नरेंद्र कश्यप को मंत्री बनाया गया है। बागपत से केपी मलिक को राज्यमंत्री बनाया गया है। इस बार जिन पूर्व मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया उनमें गाजियाबाद से चुनाव जीते अतुल गर्ग,आाुतोष टंडन, पूर्व उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, सतीश महाना, सिद्धार्थनाथ सिंह हैं।

Image Credit: Naeem

इनके अलावा आज जिन विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। उनमें सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह,सुरेश कुमार खन्ना, लक्ष्मी नारायण चौधरी, बेबी रानी मौर्य, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, ठाकुर जयवीर सिंह, अनिल राजभर, भूपेंद्र सिंह चौधरी, राकेश सचान , जितिन प्रसाद, योगेंद्र उपाध्याय, अरविंद कुमार शर्मा, संजय निषाद आशीष पटेल शामिल हैं वहीं स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों में नितिन अग्रवाल, रविंद्र जायसवाल, कपिल देव अग्रवाल, गुलाब देवी, संदीप सिंह, धर्मवीर प्रजापति, गिरीश चंद्र यादव, जेपीएस राठौर, असीम अरुण, नरेंद्र कश्यप, दयाशंकर सिंह, अरुण कुमार सक्सेना, दिनेश प्रताप सिंह, दयाशंकर मिश्र दयालु शामिल है।

Image Credit: Naeem

Read also: योगी का मठ से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर

राज्य मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में दिनेश खटीक,सोमेंद्र तोमर, मयंकेश्वर सिंह, बलदेव सिंह औलख,संजीव गोंड, जसवंत सैनी, अजीत पाल, मनोहर लाल मन्नू कोरी,रामकेश निषाद, बृजेश सिंह, संजय गंगवार, सुरेश राही,अनूप प्रधान वाल्मीकि, केपी मलिक, राकेश राठौर गुरु, प्रतिभा शुक्ला,दानिश आजाद अंसारी,रजनी तिवारी, सतीश शर्मा और विजयलक्ष्मी गौतम शामिल है।

Exit mobile version