गांजा पीने के शौकीन ‘योगी’ उत्तराखंड चले जायें

उत्तर प्रदेशगांजा पीने के शौकीन ‘योगी’ उत्तराखंड चले जायें

Date:


गांजा पीने के शौकीन ‘योगी’ उत्तराखंड चले जायें

  • सपा विधायक ने सीएम योगी पर की विवादित टिप्पणी, रिपोर्ट दर्ज

हापुड़। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही चुनावी नशा नेताओं के दिलो-दिमाग पर छा गया है। ऐसा ही कुछ हुआ धौलाना विधायक असलम चैधरी के साथ जिन्होंने सीएम योगी को गांजा पीने का शौक रखने पर उत्तराखंड जाने का कह दिया। चुनावी जोश में धौलाना विधायक असलम चैधरी यह भी कह बैठे की मोदी, योगी और अमित शाह यहां से दुम दबाकर भाग जाएं। इस विवाद बयान को लेकर भाजपा नेताओं की शिकायत पर पुलिस ने विधायक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Read also: मैं उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा: अखिलेश यादव

हापुड़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए धौलाना के विधायक असलम चैधरी ने सीएम योगी पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि योगी बाबा को गांजा पीने का इतना ही शौक है तो वह उत्तराखंड चले जाएं, यहां वह क्या कर रहे हैं? लोगों के तालियां बजाने पर उत्साहित हुए धौलाना विधायक ने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सहित सीएम योगी को दुम दबाकर भाग जाने को कहा। उन्होंने किसानों और नौजवानों की सुरक्षा के लिए उनके मैदान में आने का ऐलान भी कर डाला। सपा विधायक ने महिलाओं को सुरक्षा देने का भी दावा किया।
सोशल मीडिया में सपा विधायक का विवादित बयान वायरल होने के बाद जिला उपाध्यक्ष डाॅ शिव कुमार ने कोतवाली में शिकायत दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read also: मैं गेल को बस सोशल मीडिया के बारे में सिखा सकता हूं : जाफर

विवादित बयान को लेकर आलोचना का शिकार हुए विधायक असलम चैधरी ने सफाई देते हुए सीएम और पीएम पर टिप्पणी करने के आरोपों को निराधार बताया। असलम चैधरी का कहना है कि हार से बौखलाई भाजपा विपक्ष के नेताओं की आवाज दबा रही है। वहीं सपा के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष तेजपाल प्रमुख ने पुलिस-प्रशासन पर सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बावजूद तेजपाल प्रमुख का कहना है कि विधायक द्वारा कहे गए शब्द अपराध की श्रेणी में नहीं आते। उन्होंने इस मामले को लेकर डीएम और एसएसपी से मुलाकात करने की बात भी कही।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related