Site icon Buziness Bytes Hindi

योगी का दावा, जीतेंगे सभी 80 सीटें

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की रामपुर और आज़मगढ़ की लोकसभा सीटों के लिए हुए उपचुनावों में भाजपा प्रत्याशियों घनश्याम लोधी और दिनेश लाल निरहुआ की ऐतिहासिक जीत के बाद पार्टी के राज्यमुख्यालय पर आयोजित एक पत्रकार वार्ता में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह डबल इंजन वाली सरकार की डबल जीत है, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इन चुनावों के नतीजों ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों का एक सन्देश बताया। सीम योगी ने कहा कि आज की जीत से साबित हो गया है कि परिवारवादी ताकतों को प्रदेश की जनता ने अब पूरी तरह नकार दिया है. 

Read Also : Azamgarh Rampur By Election Result Live: प्रदेश में हर चुनाव होता है दिलचस्प,रामपुर और आजमगढ़ ने मास लीडरों को स्वीकारा

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को दो तिहाई बहुमत देकर प्रदेश की जनता ने अपना जो सन्देश दिया था इन दोनों लोकसभा चुनावों में मिली ऐतिहासिक जीत उसी सन्देश का नया आयाम है. इस मौके पर उन्होंने कहा कि  आगामी लोगसभा चुनाव में यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर भाजपा को जीत मिलना निश्चित है. 

Read Also : आज की सच्चाई, आजमगढ़, रामपुर में ढह चूका है सपा का किला

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज के चुनाव के माध्यम से जनता ने दंभी, नकारात्मक सोच और विध्वंसात्मक गतिविधियों के लिए बदनाम ताकतों को स्पष्ट रूप से यह संदेश दिया है कि पेशेवर माफिया और आपराधिक प्रवृत्ति के तत्वों को सहारा देने वाले राजनीतिक दलों को अब स्वीकार नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव परिणाम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक सकारात्मक सोच, विकासोन्मुख गरीब कल्याणकारी योजनाओं के विजन को आगे बढ़ाने का अभियान है।

Exit mobile version