Site icon Buziness Bytes Hindi

Yogi Cabinet 2.0: योगी मंत्रिमंडल में जातीय सियासत साधने की होगी कवायद,उपमुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस बरकरार


Yogi Cabinet 2.0: योगी मंत्रिमंडल में जातीय सियासत साधने की होगी कवायद,उपमुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस बरकरार

लखनऊ। योगी सरकार पार्ट 2 (Yogi Cabinet 2.0) का आज शाम को पूरी तरह से गठन हो जाएगा। आज शाम योग आदित्यनाथ जहां मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं दूसरी ओर नए मंत्रिमंडल में शामिल किए गए विधायकों को भी शपथ दिलाई जाएगी। सूत्रों की माने तो तीन विधायक उपमुख्यमंत्री और करीब 45 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। योगी सरकार पार्ट—2 में जातीय सियासत को साधने की कवायद की गई है। इस लिहाज से लगता है पश्चिमी उप्र का प्रतिनिधित्व कम ही रहेगा।

Read also: UP News Live Updates : विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद विपक्ष पर बरसे योगी आदित्यनाथ, अमित शाह ने भी लगाई क्लास

गुरुवार को योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को विधायक दल का नेता चुना गया। उसके बाद राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के सामने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का दावा पेश किया गया। उसके बाद आज योगी आदित्यनाथ शाम चार बजे अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में शपथ ग्रहण करेंगे। बताया जा रहा है कि योगी मंत्रिमंडल में पूर्व उपमुख्यमंत्री सीएम दिनेश शर्मा को शामिल नहीं किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह से पहले प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने विधायकों को भाजपा कार्यालय बुलाकर बात की। यूपी के तमाम मिथक और रिकार्ड तोड़कर फिर से सत्ता में लौटी योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर प्रदेश के हर हिस्से को खास जगह देने की कोशिश की गई है। चुनाव में कई सीटों को गवाने के बाद भी सरकार मंत्रिमंडल के माध्यम से जातीय सियासत को साधने की कोशिश करेगी।

Exit mobile version