Site icon Buziness Bytes Hindi

योगी ने सभी डीएम और पुलिस अधिकारियों को किसी भी संकट से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा, पढिय़े क्यों?


योगी ने सभी डीएम और पुलिस अधिकारियों को किसी भी संकट से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा, पढिय़े क्यों?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद भले सूबे में बाढ़ के हालातों को लेकर चिंतित न हों, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मसले पर संजीदा हैं। एक ओर जहां राहत आयुक्त तटबंधों को सुरक्षित बताते हुए कहीं भी चिंताजनक स्थितियों से इंकार कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर सीएम योगी राज्य में बाढ़ के हालातों को लेकर समय रहते फुलप्रूफ व्यवस्थाएं कर लेने के निर्देश अपने आला अधिकारियों को दिये हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर प्रदेश में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा की। इस क्रम में उन्होंने प्रदेश के इटावा, औरैया और जालौन के बाढ़ प्रभावित जलमग्न क्षेत्रों में सम्बन्धित डीएम को तेजी से राहत व बचाव कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने जलशक्ति मंत्री से वाराणसी और बलिया के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों के साथ बाढ़ की स्थिति, राहत व बचाव कार्य किए जाने की उम्मीद जतायी।

Read also: रक्षाबंधन पर महिलाओं-बेटियों को तोहफे देने की तैयारी में योगी सरकार

मुख्यमंत्री के मुताबिक, संवेदनशील जनपदों में बाढ़ नियंत्रण, राहत व बचाव से सम्बन्धित तैयारियों पर खास ध्यान दिया जाए। आपात स्थिति से निपटने की सारी व्यवस्थाएं पहले से ही कर ली जाएं। डीएम, और एसपी-एसएसपी को बाढ़ के मद्देनजर संवेदनशील स्थलों का भ्रमण करने के निर्देश भी दिए गये हैं।

योगी ने कहा है कि बाढ़ प्रभावित और बाढ़ के संवेदनशील स्थलों को चिन्ह्ति करते हुए आवश्यकतानुसार राहत सामग्री के पैकेट तैयार कर बांटे जाएं। प्रभावित लोगों को कम्युनिटी किचन के माध्यम से खाना दिया जाय। ड्राई राशन किट तैयार की जाय। नौकाओं, बाढ़ चौकियों की व्यवस्था हो। बिजली के वैकल्पिक इंतजाम में पेट्रोमैक्स की व्यवस्था हो।

ये नदियां खतरे के जलस्तर से ऊपर
गंगा कचला ब्रिज बदायूं, बलिया, यमुना नदी, इटावा, औरैया, जालौन, शारदा नदी पलियाकलां खीरी, घाघरा नदी, तुरतीपार बलिया में और क्वानों चन्द्रदीपघाट गोण्डा व चम्बल नदी में खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही

Read also: यूपी में जल्द बनेंगे पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे: सीएम योगी

क्या कहा है यूपी के राहत आयुक्त ने
उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद ने वर्षा की स्थिति के बावत कहा है कि प्रदेश के वर्तमान में सभी तटबन्ध सुरक्षित हैं, कहीं भी किसी प्रकार की चिन्ताजनक परिस्थिति नहीं है।

Exit mobile version