Site icon Buziness Bytes Hindi

योगी ने किया ऐलान, आर्यमगढ कहलायेगा आजमगढ


योगी ने किया ऐलान, आर्यमगढ कहलायेगा आजमगढ

आजमगढ़। सपा मुखिया अखिलेश यादव के गढ़ में आज सीएम योगी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा। आजमगढ़ जिले के यशपालपुर आजमबांध में विश्वविद्यालय की आधारशिला रखने पहुंचे सीएम योगी ने कहा, बहुत जल्द आर्यनगढ़ कहलाने लगेगा आजमगढ। वहीं अमित शाह ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें जिन्ना बहुत महान दिखने लगे हैं।

Read also: सीएम योगी ने किया सम्मान तो खिल गये पैरालंपिक खिलाड़ियों के चेहरे

सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अपने चुनाव से पूर्व किये सभी वादे पूरे किये हैं। दो सीएम देने वाले आजमगढ़ के सामने 2014 से पहले पहचान का संकट था। जिले को आतंक के जिले के तौर पर जाना जाता था। लेकिन 2017 में सरकार के गठन के बाद यहां पूर्वांचल की भांति विकास कार्य हुए। प्रदेश की सरकार ने आजमगढ़ को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, एयरपोर्ट का तोहफा के साथ अनेक सौगातें दी हैं। कोरोना संक्रमण के समय एक बार भी यहां न आने वाले सांसद अखिलेश यादव चुनाव आते ही यहां आयेंगे और गुमराह करेंगे।

अखिलेश यादव के गढ़ आजमगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निशाने पर भी अखिलेश यादव ही रहे। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में जब बच्चे दिमागी बुखार से मर रहे थे तब पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान को जमीन पर उतारकर योगी सरकार ने मच्छर मुक्त पूर्वांचल बनाया। सपा के शासनकाल में जिस आजमगढ़ को कट्टरवादी सोच और आतंकवाद के पनाहगाह के तौर पर पहचाना जाता था आज उसी धरती पर मां सरस्वती का धाम बनाया जा रहा है और आजमगढ़ की सभी विधानसभा सीटों पर इस बार कमल ही खिलने वाला है।

Read also: कफील खान को योगी सरकार ने किया बर्खास्त

अमित शाह ने तंज कसते हुए कहा कि सपा के लिए जेएएम का अर्थ है, जे से जिन्ना, ए से आजम खान और एम से मुख्तार। चुनाव आते वे लोगों को जात-पात में बांटने, दंगे कराने, तुष्टीकरण करने और वोट बैंक की राजनीति करने मंे जुट जाते हैं। चुनाव आते ही अखिलेश जी को जिन्ना बहुत महान दिखने लगे हैं।

Exit mobile version