Yogi Adityanath: योगी आज दिल्ली में, नेता विधायक दल और मंत्रिमंडल के चेहरों पर होगा गहन मंथन

उत्तर प्रदेशYogi Adityanath: योगी आज दिल्ली में, नेता विधायक दल और मंत्रिमंडल के...

Date:


Yogi Adityanath: योगी आज दिल्ली में, नेता विधायक दल और मंत्रिमंडल के चेहरों पर होगा गहन मंथन

गाजियाबाद। प्रदेश में बीजेपी की दूसरी पारी की नई शुरुआत के लिए टीम के गठन को लेकर आज दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेताओं की मौजदूगी में बैठक हो रही है। बैठक में भाग लेने के लिए कार्यकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का विमान हिंडन एयरपोर्ट पर उतरा। जहाँ से सीएम योगी पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिलने के लिए दिल्ली के लिए चले गए। उनका काफिला हिंडन एयरफोर्स से एलिवेटेड रोड होते हुए दिल्ली की ओर निकला। इस दौरान इस पूरे रुट पर बॉर्डर तक यातायात रोक दिया गया है।

Read also: योगी का दिल्ली दौरा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से करेंगे मुलाकात

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व व राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में आज नई सरकार के भविष्य का खाका खींचा जाएगा। भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव को केंद्रीय पर्यवेक्षक की नियुक्ति होगी। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के गुजरात दौरे के चलते सीएम योगी व भाजपा के अन्य नेताओं का दिल्ली दौरा टल गया था। मोदी और शाह दोनों गत शनिवार दिल्ली वापस लौट आये। अब आज रविवार से योगी और प्रदेश भाजपा नेता दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुँचे।

Read also: Yogi Adityanath: भाजपा और योगी की जीत के साथ धुल गया नोएडा पर लगा तीन दशक का ये अभिशाप

सूत्रों के अनुसार सीएम योगी (Yogi Adityanath) दिल्ली में मोदी, शाह, अध्यक्ष जेपी नड्डा, राधा मोहन सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, बीएल संतोष के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के अनुसार बैठक में विधायक दल के नेता के चयन के अलावा मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले चेहरों के अलावा शपथ ग्रहण की तारीख आदि पर गहन मंथन होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...