जनता के बीच हुई हार को निर्लज्जता से छिपा रहे हैं योगी आदित्यनाथ: कांग्रेस

उत्तराखंडजनता के बीच हुई हार को निर्लज्जता से छिपा रहे हैं योगी...

Date:


जनता के बीच हुई हार को निर्लज्जता से छिपा रहे हैं योगी आदित्यनाथ: कांग्रेस

लखनऊ: असेम्ब्ली चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में इन दिनों जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर घमासान मचा हुआ है। भाजपा के 16 जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध चुने जा चुके हैं हालाँकि पार्टी 25 का दावा कर रही है। वहीँ विपक्ष ने जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव पर भ्रष्टाचार और डीएम-एसपी का सहारा लेकर निर्विरोध अध्यक्ष चुनने का आरोप लगाया है।

इस बीच कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने एक बयान जारी करते हुए जिला पंचायत चुनाव को जनता के बीच सीएम योगी की हार बताया। उन्होंने कहा, भाजपा जनता के बीच हार चुकी है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि, भाजपा जिस प्रकार से डीएम-एसपी और प्रशासन की मदद से लाठी-तंत्र के बल पर निर्विरोध अध्यक्ष बना रही है, यह आने वाले समय में उसके लिए भी घातक साबित होगा। उन्होंने कहा कि लाठी तंत्र के बल पर बने अध्यक्ष जनता के प्रति नहीं बल्कि प्रशासन के प्रति जवाबदेह होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता के बीच हार चुके हैं। वह जनता के बीच हुई हार को निर्लज्जता से छिपा रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...