Site icon Buziness Bytes Hindi

काँग्रेस नेता कपिल सिब्बल का योगी पर पलटवार


काँग्रेस नेता कपिल सिब्बल का योगी पर पलटवार

UP के CM योगी आदित्यनाथ के Social Media को ‘बेलगाम घोड़ा’ बताने वाले बयान पर सियासत शुरु हो गई है । कांग्रेस के जाने माने नेता कपिल सिब्बल ने CM योगी के बयान पर ट्वीट करते हुए जोरदार हमला बोला है। उन्होंने अपने ट्वीट मे कहा कि योगी आदित्यनाथ जी ने Social Media को बेलगाम घोड़ा कहा है। और इस पर लगाम कसने के लिए वो तैयारी भी कर रहें है। लेकिन योगी जी से मेरा भी एक सवाल है जिसका वो जवाब दें कि देश में कौन सा ऐसा राज्य है जो “बेलगाम प्रदेश” है? सिब्बल ने कहा योगी जी को अपने कार्यकर्ताओं को शिक्षित करना चाहिये और उन पर लगाम कसनी चाहिये जिसकी तैयारी उन्हे शुरु कर देनी चाहिये।  

अगस्त क्रांति: कांग्रेस का भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, आदित्यनाथ ने कहा की Social Media का कोई माई बाप नही होता है उन्होने पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी चेतावनी दी है उन्होने ने कहा कि अगर वे सावधान नहीं हुए तो वे मीडिया ट्रायल का शिकार भी हो सकते हैं। CM ने यह भी कहा कि Print व Television Media के तो मालिक हैं पर सोशल मीडिया का कोई माई बाप नहीं होता। इसलिए हमें इस अनियंत्रित घोड़े को नियंत्रित करना जरूरी है ।

हाथरस और लखीमपुर खीरी की बेटी के साथ हुआ अत्याचार भुलाया नहीं जा सकता: अखिलेश यादव

CM योगी ने पेगासस जासूसी कांड विवाद के मामले का उदहारण देते हुए पार्टी के आईटी सेल के कार्यकर्ताओं को चेताया और कहा की Social Media पर आप अपने जवाब बिल्कुल तैयार रखिए आपको किसी का इंतजार करने की जरुरत नही है। CM योगी लखनऊ में आयोजित हुई सोशल मीडिया की वर्कशॉप में भाजपा IT सेल के Workers और अधिकारियों से ये बात सख्ती से कही ।

Exit mobile version