Site icon Buziness Bytes Hindi

अमित शाह के प्रधानमंत्री बनने की राह में योगी आदित्यनाथ एकमात्र रोड़ा, लखनऊ में बोले केजरीवाल

kejriwal

लखनऊ में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले प्रधानमंत्री के रूप में अमित शाह के लिए जमीन तैयार कर रहे हैं। केजरीवाल ने अपना दावा दोहराते हुए कहा कि 2025 में नरेंद्र मोदी के 75 वर्ष के होने के बाद अमित शाह प्रधानमंत्री बनेंगे। केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कभी नहीं कहा कि वह 75 वर्ष के होने के बाद रिटायर नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि अमित शाह के प्रधानमंत्री बनने के लिए मंच तैयार हो चुका है। अब एकमात्र चुनौती योगी आदित्यनाथ हैं जिन्हें 2-3 महीने के भीतर हटा दिया जाएगा।

केजरीवाल ने कहा, पूरे देश को भरोसा है कि मोदी 75 साल में सेवानिवृत्ति की उम्र का अपना नियम नहीं तोड़ेंगे। उनके लिए बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान, डॉ. रमन सिंह, वसुंधरा राजे, मनोहर लाल खट्टर, देवेन्द्र फड़नवीस जैसी हर चुनौती को दरकिनार कर दिया है। अब बारी योगी आदित्यनाथ की है. लोकसभा के चार चरणों के मतदान पर बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि अभी तक के रुझानों से पता चलता है कि बीजेपी को 220 से भी कम सीटें मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि इनकी सीटें बढ़ कहाँ से रही हैं, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, यूपी, बिहार, झारखंड, राजस्थान हर जगह तो कम होने जा रही हैं इसलिए इंडिया गठबंधन अपनी सरकार बनाने जा रहा है.

केजरीवाल ने कहा कि वो आज लखनऊ में यूपी के मतदाताओं से इंडिया गठबंधन के लिए वोट करने का अनुरोध करने आये हैं। केजरीवाल ने कहा कि मैं चार मुद्दों पर बात करना चाहता हूं। पहला, इस चुनाव में पीएम मोदी अमित शाह को पीएम बनाने के लिए वोट मांग रहे हैं. दूसरा, अगर बीजेपी सत्ता में आई तो सीएम योगी आदित्यनाथ को 2-3 महीने के भीतर उनके पद से हटा दिया जाएगा, तीसरा, वे संविधान बदलने जा रहे हैं और 4 जून को एससी, एसटी का आरक्षण हटा दिया जाएगा भारतीय प्रेस कांफ्रेंस को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी सम्बोधित किया।

Exit mobile version