Site icon Buziness Bytes Hindi

Yogi Adityanath Government: शुरू हुआ योगी सरकार का आपरेशन लंगड़ा,एक बदमाश को मुठभेड़ में लगी गोली


Yogi Adityanath Government: शुरू हुआ योगी सरकार का आपरेशन लंगड़ा,एक बदमाश को मुठभेड़ में लगी गोली

गाजियाबाद। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath Government) बनते ही पुलिस भी पूरी तरह से एक्टिव मोड में आ गई है। यानी बदमाशों की धरपकड़ के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान तमाम बदमाशों को भी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया जा रहा है। जिसके तहत गाजियाबाद मोदीनगर में मानकी कलछीना मार्ग पर पुलिस व बाइक सवार बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे गाजियाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।पुलिस ने बदमाश के पास से 58 हजार रुपए की नकदी व सोने ब्रेसलेट के अलावा तमंचा व बाइक बरामद किया।पकड़े गए बदमाश ने दो दिन पूर्व गोल्ड फाइनेंस कंपनी में भी लूट की थी।

https://hindi.buzinessbytes.com/wp-content/uploads/2022/03/Yogi-Adityanath-Government.mp4

Read also: योगी कैबिनेट में इस बार पांच महिलाओं को मिला मौका

https://hindi.buzinessbytes.com/wp-content/uploads/2022/03/Yogi-Adityanath-Government-1.mp4

इस मामले का खुलासा मोदीनगर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि गोविंदपुरी कॉलोनी से बदमाश एक व्यापारी से 25 हजार रुपए लूट लिए हैैं।सूचना मिलते ही मोदीनगर थाना प्रभारी अनीता चौहान व एसओजी टीम ग्रामीण ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।पता चला कि एक बदमाश सीकरी मार्ग की ओर भागा हैै। इसके बाद पुलिस टीम ने बाइक सवार बदमाश को मानकी कलछीना मार्ग पर घेर लिया। लेकिन बदमाश पुलिस पर फायरिंग करता हुआ तिबडा मार्ग की ओर भागने लगा।

Exit mobile version