Site icon Buziness Bytes Hindi

Yogi Adityanath Government: विधायकों और अधिकारियों को मुख्यमंत्री योगी ने दिए ये निर्देश,जानकर होंगे हैरान


Yogi Adityanath Government: विधायकों और अधिकारियों को मुख्यमंत्री योगी ने दिए ये निर्देश,जानकर होंगे हैरान

लखनऊ। उप्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) एक बार फिर से अपने पूरे एक्शन में आ चुके हैं। इसके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायकों और अफसरों को जरूरी निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री योगी के इस निर्देश की प्रशंसा विपक्ष भी कर रहा है। सीएम योगी ने विधायकों और अफसरों को दिए निर्देश में कहा है कि वे अपने क्षेत्र का एक सरकारी स्कूल गोद ले।

Read also: अयोध्या पहुंचे योगी, हनुमान गढ़ी मंदिर और राम जन्मभूमि मंदिर में की पूजा-अर्चना

सीएम योगी ने अपने दूसरे कार्यकाल में अब शिक्षा का बिगड़ा स्तर सुधारने की पहल की है। आगामी 4 अप्रैल से प्रदेश में स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ खुद भाग लेंगे और वे श्रवस्ती से इसकी शुरूआत करेंगे। इसी के साथ सीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर उन जिलों पर विशेष फोकस करने को कहा है जहां पर साक्षरता दर काफी कम है।

Read also: Ghaziabad Latest News: 25 लाख की लूट मामले में मुुख्यमंत्री योगी का बड़ा एक्शन,गाजियाबाद एसएसपी सस्पेंड

सीएम योगी (CM Yogi) ने प्रदेश के सभी प्राइमरी स्कूलों को स्मार्ट सुविधाओं से लैस करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि स्कूल चलो अभियान के तहत अभिभावकों से घर-घर जाकर मिला जाए और उनको अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया जाए।

Exit mobile version