Site icon Buziness Bytes Hindi

Yogi Adityanath: पन्ना प्रमुख से लेकर संगठन के हर स्तर को शपथ ग्रहण समारोह का आमंत्रण


Yogi Adityanath: पन्ना प्रमुख से लेकर संगठन के हर स्तर को शपथ ग्रहण समारोह का आमंत्रण

मेरठ। उप्र में भाजपा सरकार पार्ट टू और योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक होगा। ऐसा भाजपाइयों और सरकारी अमले का कहना है। इसको यादगार बनाने की तैयारी में भाजपा भी जी जान से जुटी है। इस समारोह में पूरे प्रदेश से भाजपा कार्यकर्ता और संगठन के हर स्तर के नेता को आमंत्रित किया गया है। इसके लिए प्रदेश के सभी 403 विधानसभाओं के अलावा भाजपा संगठनात्मक मंडलों और अन्य संगठनों तक का प्रतिनिधित्व दिखेगा। जिलों से इसके लिए सूचियां मांगी गई थी। जो कि भेज दी गई है। समारोह स्थल में आरएसएस और अन्य संगठनों के पदाधिकारी,कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

Read also: Yogi Swearing Ceremony: योगी के शपथ ग्रहण समारोह में इन दिग्गज नेताओं को भेजा गया निमंत्रण,भाजपा में उल्लास

25 मार्च के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां सभी स्तर पर तेजी से चल रही हैं। प्रदेश भर से करीब 70 हजार लोगों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है। सरकार बनने के बाद भाजपाइयों के उत्साह तो देखते हुए माना जा रहा है कि करीब 1 लाख लोग इस समारोह में शामिल हो सकते हैं। प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने इसको लेकर वर्चुअल बैठक की है। संगठन के के स्तर पर पन्न प्रमुख तक पत्रक भेजा गया है। जिसमें शपथ ग्रहण समारोह (Oath taking ceremony) में आने वालों से अपनी गाड़ियों पर भाजपा का झंडा लगाकर आने को कहा है। आमंत्रण कार्ड या प्रवेश पत्र की व्यवस्था भी है। जो कि जिला स्तर पर हर कार्यकर्ता को उपलब्ध कराई जाएगी।

Exit mobile version