Site icon Buziness Bytes Hindi

ऐसा क्या हुआ जो मशहूर गायक Yo Yo Honey Singh की पत्नी शालिनी तलवार ने किया कोर्ट में याचिका दायर


ऐसा क्या हुआ जो मशहूर गायक Yo Yo Honey Singh की पत्नी शालिनी तलवार ने किया कोर्ट में  याचिका दायर

@Chanchal

बॉलीवुड रैपर Yo Yo Honey Singh के खिलाफ उनकी पत्नी द्वारा घरेलू हिंसा का मामला दर्ज किया गया है। बॉलीवुड के नामी व मशहूर गायक व अभिनेता की पत्नी शालिनी तलवार ने कथित तौर पर दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में ‘घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम’ के तहत मामला दायर किया है।

शालिनी तलवार ने Honey Singh और उनके पूरे परिवार पर आरोप लगाते हुए कहा है की शादी के कुछ सालो बाद, बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद से ही हनी सिंह उनके साथ बुरा बर्ताव करते थे जिसने आगे शारीरिक हिंसा का रुप ले लिया। हालांकि बतादें हनी सिंह और शालिनी तलवार की शादी वर्ष 2011 में दिल्ली के सरोजिनी नगर के गुरूद्वारे में घर वालो की उपस्थिति में हुई थी।

तलवार ने अपने याचिका में आरोप लगाया है कि उसके पति ने उनके साथ कई तरह के शारीरिक, मौखिक और मानसिक शोषण किये हैं। तलवार ने यह भी कहा कि हनी सिंह गाने, प्रदर्शन और रॉयल्टी से हर महीने 4 करोड़ रुपये कमाते है और वह शराब, ड्रग्स और एनाबॉलिक ड्रग्स के आदी हो गए है।

इसके अलावा शालिनी ने हनी सिंह के ऊपर अनगिनत महिलाओ के साथ शारीरिक सम्बन्ध होने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा की गायक और उनके परिवार वालो ने मिल कर उनके साथ काफी मानसिक व शारीरिक अत्याचार किये है जिससे उनको काफी ठेस पहुंची एवं मानसिक आघात भी हुआ।

शालिनी ने तीस हजारी कोर्ट की मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह की सहायता ली और मजिस्ट्रेट तानिया सिंह ने हनी सिंह को नोटिस जारी कर मामले की अगली सुनवाई 28 अगस्त के लिए सूचीबद्ध किया। करंजावाला एंड कंपनी के वकील अपूर्व पांडे और जीजी कश्यप के साथ एडवोकेट संदीप कपूर भी शालिनी के सहयोग में खुल के आये।

रिपोर्टों में कहा गया है कि मामला 3 अगस्त को मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह के समक्ष दर्ज किया गया है। इस केस की पुस्टि ANI के एक पोस्ट ने की, “बॉलीवुड गायक और अभिनेता ‘यो यो हनी सिंह (हिरदेश सिंह) के खिलाफ उनकी पत्नी शालिनी तलवार द्वारा घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने गायक को नोटिस जारी कर उनकी प्रतिक्रिया की मांग की है।”

अदालत ने शिकायतकर्ता, शालिनी तलवार के पक्ष में अपना फैसला सुनाया और हनी सिंह को 28 अगस्त तक अपना जवाब दाखिल करने के लिए नोटिस जारी किया है। इसके अतिरिक्त शालिनी के पक्ष में एक अंतरिम आदेश भी पारित किया, जिसमें गायक को अपनी संयुक्त स्वामित्व वाली संपत्ति का निपटान करने से रोक दिया गया था।

Exit mobile version