Site icon Buziness Bytes Hindi

Yellow Nails Remedy: नाखूनों का पीलापन करे दूर, ये उपाय दिलाएंगे निजात !

Yellow Nails Remedy

लाइफस्टाइल डेस्क। Yellow Nails Remedy – नाखूनों की भी देखभाल जरुरी होती है, इसे नजरअंदाज करने से नाखून पीले पड़ने लगते हैं। वैसे तो बाजार में इसके लिए आपको कई प्रॉडक्ट मिल जाएंगे लेकिन केमिकल होने के कारण ये नुकसान भी कर सकते है। इसलिए आज हम आपको घरेलू उपाय बताएंगे, जिसका प्रोयग कर जल्द निजात मिल जाएगा।

नाखूनों का पीले होने का कारण

खाने में जब ज्यादा हल्दी हो तो उसकी वजह से नाखून में पीलापन आ जाता है। इसके अलावा, कई बार नेल पेंट गलत तरीके से लगाने से भी नाखूनों में पीलापन आ सकता है।

नाखूनों का पीलापन इस तरह हटाए

कैस्टर ऑयल

कैस्टर ऑयल नाखूनों की सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है, बस आप कैस्टर ऑयल को गुनगुना करके नाखूनों में लगा ले और 10 मिनट तक मसाज करें। ये काम आपको रोजाना या फिर हफ्ते में तीन से चार बार करना होगा, ऐसा करने से नाखूनों का पीलापन कम हो जाएगा।

गुलाब जल

गुलाब जल स्किन के साथ- साथ नाखूनों की सफाई में भी इस्तेमाल कर सकते हो। अब बस गुलाब जल ले और उसमे कॉटन बॉल्‍स को डिप करके नाखूनों पर लागए। चाहे तो इसमें एलोवेरा जेल भी मिला सकती हैं। (Image/Freepik)

Exit mobile version