नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में बारिश का दौर अभी जारी रहने की उम्मीद मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग ने अब अलर्ट जारी करते हुए कुछ राज्यों में आगामी पांच दिनों में तेज बारिश की संभावना जताई है। वहीं दिल्ली और एनसीआर में मंगलवार को मौसम साफ रहा। आज बुधवार को बादल छाए रहेंगे इसी के साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। इस दौरान हवा की स्पीड आठ से 12 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना जताइ गई है। वहीं अधिकत तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना जताई है। हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई जा रही है। आगामी तीन दिन तक मौसम साफ रहने के साथ ही एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक तीन सितंबर से फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। छह सितंबर तक के लिए भारी बारिश और आंधी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।
Read also: Ganesh Chaturthi 2022: देश में गणेश चतुर्थी की धूम, पीएम मोदी ने दी देशवासियों को बधाई
पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज और चमक के साथ तीन सितंबर तक बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बिहार में अगले तीन दिन तक कई राज्यों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना होगी। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। दूसरी तरफ नोएडा और गुरुग्राम में मौसम दिल्ली जैसा रहेगा। पूर्वोत्तर के राज्यों असम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर सहित कुछ राज्यों में तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के कुछ जिलों, उप्र, असम, मेघालय, अरुणाचल, मध्य प्रदेश आदि में हल्की से मध्यम बारिश के के आसार बन रहे हैं। झारखंड और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश एक या दो स्थानों पर हो सकती है।
