Uttarakhand Weather Forecast: इन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी,भूस्खलन और कटाव से 163 सड़कें बंद

उत्तराखंडUttarakhand Weather Forecast: इन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी,भूस्खलन और...

Date:

देहरादून। बारिश के चलते इस समय उत्तराखंड में सड़क मार्गो का बहुत ही बुरा हाल है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। देहरादून,उत्तरकाशी और बागेश्वर में अगले 24 घंटे में भारी बारिश के आसार है। बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून,उत्तरकाशी और बागेश्वर में 24 घंटे के अंदर भीषण बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों में बारिश की संभावनाओं को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। वहीं, राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी सोनिका ने आपदा प्रबंधन से जुड़े अफसरों को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं। 

Read also: Gangotri Highway Landslide: गंगोत्री हाइवे पर मलबा और बोल्डर आने से चारधाम यात्रियों के वाहन फंसे

प्रदेश में बारिश के चलते 163 सड़क मार्ग इस समय बंद हैं। टिहरी में लंबगांव मोटना रजाखेत सड़क मार्ग का कुछ हिस्सा बह गया। चमोली जिले में रुद्रप्रयाग-पोखरी गोपेश्वर और थराली-देवाल-मुंदोली-वाण सडक मार्ग बंद हो गया है। जिससे पर्यटकों के अलावा स्थानीय लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के अनुसार प्रदेश में बंद मार्गों को खोलने का प्रयास जारी है।  लोक निर्माण विभाग की 398 मशीनें बंद सड़क मार्गों को खोलने के लिए लगाई हैं। अधिकतर मशीनों में एआईएस मॉडल जीपीएस स्थापित किया है। जबकि ऊर्जा विभाग की ओर से राज्य के अधिकांश जिलों में बिजली आपूर्ति सुचारु है। पिथौरागढ़ जिले के तहसील-बेरीनाग में ग्राम बांसपटान क्षेत्र के तहत और बारिश के कारण धारचूला के कुछ गांव जैसे- खुमती,हुनेरा,तालीकांड व ढीलम आदि में विद्युत आपूर्ति अभी भी बाधित है। विद्युत विभाग की ओर से गांवों में विद्युत आपूर्ति सुचारु करने का प्रयास जारी है। परिचालन केंद्र की ओर से बताया है कि प्रदेश मेें 103 गांवों में विद्युत व्यवस्था बाधित थी। जिसमें 94 गांवों की विद्युत व्यवस्था सुचारु की जा चुकी है। पेयजल निगम की ओर से मानसून अवधि में प्रभावित 65 योजनाओं को सुचारु किया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...