Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarakhand Weather: 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, स्टेट हाईवे समेत 167 सड़कें बंद

au0202

Uttarakhand Weather Update: मानसूनी बारिश से उत्तराखंड में तबाही मची हुई है। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आगामी पांच अगस्त तक प्रदेश भर के सभी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के पांच जिलों में आज को भारी बारिश होने की संभावना बन रही है। जबकि अन्य जिलों में कई दौर की मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने पूरे उत्तराखंड के लिए तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि पौड़ी, देहरादून, चंपावत,नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के अधिकतर इलाकों में तेज बारिश की आशंका जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने जानकारी दी है कि पांच अगस्त तक उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि पांच अगस्त के बाद पूरे राज्य में अच्छी बारिश होने की संभावना हैं।

उत्तराखंड के 10 स्टेट हाईवे सहित 167 सड़कें बारिश से बंद

उत्तराखंड में 10 स्टेट हाईवे सहित 167 सड़कें इस समय बारिश के चलते बंद हैं। प्रमुख अभियंता लोनिवि दीपक यादव ने बताया, एक दिन पहले से 151 सड़कें बंद थीं। बारिश के बार से सड़कों के हाल देखकर 658 सड़को को मंगलवार की शाम को बंद कर दिया। इस तरह से कुल 219 बंद सड़कों में से देर शाम 52 सड़कों को हल्के वाहनों के लिए खोला गया था। बंद सड़कों में छह मुख्य जिला मार्ग, तीन मार्ग, 75 ग्रामीण सड़कें और 73 पीएमजीएसवाई की सड़कें शामिल हैं। इन सड़कों को अब 5 अगस्त के बाद ही खोले जाने की संभावना है।

Exit mobile version