Site icon Buziness Bytes Hindi

आज होगा Karnataka के भविष्य का फैसला, CM येदुरप्पा दे सकते हैं इस्तीफा


आज होगा Karnataka के भविष्य का फैसला, CM येदुरप्पा दे सकते हैं इस्तीफा

Karnataka CM B.S Yediyurappa के पद छोड़ने की कवायद पर आज पूर्णविराम लग सकता है। आज Chief Minister Yediyurappa के राजनीतिक भविष्य पर फैसला होगा। कर्नाटक में काफी दिनों से चले आ रहे हैं नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच आज CM B.S Yediyurappa को लेकर BJP आलाकमान फैसला ले सकती है।

ऐसे में सभी की निगाहें BJP आलाकमान के फैसले पर टिकी हुई हैं। इस पूरे मामले पर CM Yediyurappa ने कहा कि मैं शाम तक party high command से सुझाव की उम्मीद करता हूं। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि party high command का जो भी फैसला होगा वह Media को भी पता चल जाएगा।

अपने पाठकों को हम बता दें कि सियासी बुद्धिजीवियों ने यह अनुमान लगाया गया है कि BJP आलाकमान के मैसेज में CM Yediyurappa को पद छोड़ने के लिए कहा जा सकता है। अपनी हाल की Delhi यात्रा के दौरान Yediyurappa ने ये कहकर सभी को चौंका दिया था कि वो रविवार को high command के मैसेज का इंतजार कर रहे हैं।

Delhi यात्रा के दौरान CM Yediyurappa ने Media से वार्ता में कहा था कि वो पार्टी के केंद्रीय नेताओं के फैसले का पालन करेंगे और 26 July से पार्टी को मजबूत करने के अपने काम को जारी रखेंगे। उन्होंने बताया था कि अगर पार्टी आलाकमान चाहें तो वो 26 July को इस्तीफा दे देंगे।

B.S Yediyurappa ने अपने इस्तीफे की खबर को किया खारिज

दो नामों पर विचार

इस बीच Karnataka के उत्तराधिकारी के तौर पर केंद्रीय कोयला, खनन व संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी और प्रदेश सरकार में खनन मंत्री व उद्योगपति एमआर निरानी का नाम शीर्ष पर चल रहा है।

दिग्गजों को लड़ाने की तैयारी मे बीजेपी, बड़े चेहरों को तैयार रहने के दिये संकेत

हालांकि केंद्र नहीं चाहता कि ऐसा कोई परिवर्तन हो जिससे भाजपा शासित एक मात्र दक्षिण राज्य कर्नाटक में कोई राजनीतिक संकट पैदा हो और विरोधियों को मौका मिल जाए I

Exit mobile version