राष्ट्रपति चुनाव: राहुल गाँधी की मौजूदगी में यशवंत सिन्हा ने भरा परचा

पॉलिटिक्सराष्ट्रपति चुनाव: राहुल गाँधी की मौजूदगी में यशवंत सिन्हा ने भरा परचा

Date:

17 से ज़्यादा विपक्षी पार्टियों के समर्थन के साथ 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव में संयुक्त विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस नेता राहुल गाँधी भी मौजूद रहे. उनके अलावा विपक्ष के अन्य बड़े नेता भी नामांकन के समय यशवंत सिन्हा के साथ दिखाई दे रहे थे. नामांकन के बाद कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राष्ट्रपति चुनाव में नज़दीकी लड़ाई होने की बात कही. 

Read also: President Election: भाजपा की ओर से जेपी नडडा और राजनाथ सिंह के हाथ राष्ट्रपति चुनाव की कमान

खड़गे ने कहा कि यशवंत सिन्हा जी को 17 से ज़्यादा पार्टियों का समर्थन प्राप्त है, उन्होंने कहा जिन लोगों से हम लोग संपर्क नहीं कर पा रहे हैं उनसे यशवंत सिन्हा ने फोन पर बात की है और उन्हें समर्थन देने का भरोसा दिलाया है. यशवंत सिन्हा से पहले संयुक्त विपक्ष की ओर से सबसे पहले शरद पवार का नाम सामने आया था लेकिन उन्होंने राजनीति में सक्रियता की बात कहकर उमीदवार बनने से इंकार कर दिया था, इसके बाद जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और फिर महात्मा गाँधी के पोते गोपाल कृष्ण गाँधी का नाम आया था. यशवंत संयुक्त विपक्ष की चौथी पसंद बनकर सामने आये थे जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। यशवंत सिन्हा का कहना था कि वह राष्ट्रपति चुनाव के बहाने विपक्ष को एकता के सूत्र में बांधना चाहते हैं. 

Read also: दूसरी कई पार्टियों से बेहतर प्रदर्शन, निषादों के हक की लड़ाई जारी रहेगी : सहनी

वहीँ रविवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा था कि यशवंत सिन्हा की जीत को यकीनन बनाने के लिए हर संभव प्रयास होंगे. शरद पवार यशवंत सिन्हा की जीत को लेकर काफी आश्वस्त हैं, उन्होंने कहा कि संख्या बल पर अगर नजर डाली जाय तो विपक्ष के उम्मीदवार के लिए स्थिति उतनी खराब नहीं है जैसी दिखाई जा रही है. शरद पवार ने कहा कि हमें अपने उम्मीदवार को जीत दिलाने के लिए ठोस प्रयास करने होंगे. बता दें  कि शरद पवार और ममता बनर्जी के प्रयासों को उस समय झटका लगा जब बसपा सुप्रीमो मायावती और आंध्रा प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन रेड्डी ने द्रौपदी मुर्मू के समर्थन की घोषणा की. इसके अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा का झुकाव भी मुर्मू की तरफ है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ई-श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? पूरी प्रक्रिया समझें

ई-श्रम कार्ड असंगठित क्षेत्र के पात्र श्रमिकों के लिए...

ई-श्रम कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेज कौन-कौन से हैं? पूरी सूची

अगर आप ई-श्रम कार्ड बनवाने की योजना बना रहे...

ई-श्रम कार्ड डाउनलोड कैसे करें? पूरी प्रक्रिया समझें

अगर आपका ई-श्रम कार्ड बन चुका है, तो अगला...