Site icon Buziness Bytes Hindi

IND vs WI: विदेश में डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले पहले Indian oprner यशस्वी ने लगाई रिकार्ड की झडी

jl1402

IND vs WI: भारतीय बल्लेबाज यशस्वी डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले भारतीय ओपनर बन गए हैं। उनसे पहले पिछली बार डेब्यू टेस्ट में श्रेयस अय्यर ने शतक लगाया था। उन्होंने 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में 105 रन की पारी खेली थी। डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी लाला अमरनाथ थे। मुंबई के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में शतक लगाया है। यशस्वी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ डेमिनिका में डेब्यू किया। यशस्वी ने टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार (13 जुलाई) को पहली पारी में शतक लगाया। यशस्वी ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ 229 रन की जोरदार साझेदारी की। रोहित ने आउट होने से पहले 104 रन बनाए। यशस्वी ने सैकड़ा लगाकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई। वह डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले भारत के 17वें बल्लेबाज बन गए हैं।

यशस्वी से पहले डेब्यू टेस्ट में श्रेयस अय्यर ने शतक लगाया था। उन्होंने 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में 105 रनों की पानी खेली थी। भारत के लिए डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले सबसे पहले भारतीय खिलाड़ी लाला अमरनाथ थे। जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 1933 में 118 रन की पारी खेली थी।

यशस्वी ने रचा इतिहास


बात यशस्वी के बल्लेबाजी की करें तो वह डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले भारत के तीसरे ओपनर हैं। इससे पहले शिखर धवन ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में और पृथ्वी शॉ ने 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में डेब्यू शतक लगाया था। यशस्वी विदेशी जमीन पर डेब्यू करते हुए पहले टेस्ट में शतक लगाकर इतिहास लिख दिया है। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय ओपनर हैं। इतना नहीं वह वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू करते हुए शतक जड़ने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं।

भारत के कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने कुल 454 गेंदों का सामना किया। ऐसे मे दोनों की ओपनिंग जोड़ी ने एक पारी में सबसे ज्यादा गेंदों का सामना करने के मामले में मुरली विजय और शिखर धवन की जोड़ी को पीछे छोड़ा। विजय और धवन ने फातुल्ला में 2015 में बांग्लादेश के खिलाफ 407 गेंदों का सामना किया था। वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ की जोड़ी ने 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर में 461 गेंदों को खेला था। इस मामले में शीर्ष पर रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल जोड़ी है। दोनों ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2019 में विशाखापट्टनम में 492 गेंद खेली थी।

Exit mobile version