Site icon Buziness Bytes Hindi

लखनऊ से तो खास रिश्ता हो गया है- यामी गौतम

इस शहर की फिजाओं में तहजीब की खुशबू है, लोगों के दिलों में बहुत सारा प्यार है। और अब तो इस शहर से मेरा खास लगाव हो गया है क्योंकि मैंने अपनी तीन फिल्मों की शूटिंग भी की है। यह कहना है बॉलिवुड ऐक्ट्रेस यामी गौतम का। बुधवार को राजधानी के हजरतगंज इलाके में शाहनजफ रोड स्थित एक ज्वेलरी बुटीक का उद्घाटन करने के लिए अभिनेत्री यामी गौतम मौजूद थीं। फिल्म विक्की डोनर, काबिल, बाला, और हाल ही में दसवीं में बेहतरीन किरदार निभा कर तारीफें बटोरने वाली यामी गौतम ने इस मौके पर खुल कर अपने विचार भी रखे।

हमेशा अच्छा लगता है यहां आना

यामी ने कहा कि अपने करियर की अच्छी फिल्मों में से एक बाला की शूटिंग मैंने यहीं की है। काफी मजा आया था उस दौरान। मैंने खूब शॉपिंग भी की थी घुम-घुम कर। देखा जाए तो अब यूपी में बहुत फिल्में बन रही हैं। सिर्फ शूटिंग ही नहीं बल्कि यूी की कहानियां भी बॉलिवुड में धूम मजा रही हैं। मैंने यहां तीन फिल्मों की शूटिंग की है। यह शहर काफी मजेदार है। यहां के लोग काफी अच्छे हैं। यहां की हवाओं में तहज़ीब घुली हुई है।

लखऊन में है 14वां बुटीक

पूरे देश में अपने डिजाइंस और भरोसे से ग्रहकों का दिल जीतने वाले इस बुटीक का चौदवां संस्करण लखनऊ में खुला है। इस मौके पर मौजूद ब्रांड के प्रबंध निदेशक सचिन जैन ने बताया कि “लखनऊ में अपना पहला बुटीक लॉन्च करना हमारे लिए गर्व की बात है। हमारे नए स्टोर में की विरासत के कई पहलू एक मॉडर्न डिजाइन में मौजूद हैं। यह हमारे सुंदर डायमंड ज्वैलरी डिजाइनों का जश्न है। हमें खुशी है कि हम अपने भरोसेमंद रिटेलर, फोटोफिनों के साथ अपनी पार्टनरशिप को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। बिजनेस, सामाजिक और पर्यावरणीय सत्यनिष्ठा के प्रति डायमंड्स के प्रति जोशीला अनुराग रखने वाले फोटोफिनो और हमारा नजरिया समान है।

Exit mobile version