Site icon Buziness Bytes Hindi

Yahama ने E01 स्कूटर को उतारा टेस्टिंग के लिए यह है फीचर्स

Technology:- Yahama भारतीय बाजार की पुरानी और लोकप्रिय कम्पनी है इसने मार्केट में अपनी अच्छी पकड़ बना रखी है। लोग इसके मॉडल को काफी पसंद करते हैं। वही अब इसने मार्केट में E01 स्कूटर लॉन्च किया है जो कि 125cc इंजन की शक्ति के साथ आता है। 

जानकारी के मुताबिक Yamaha ने ग्लोबल मार्केट में अपनी कम्पनी का E01 इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया है। अभी इसकी क़ीमत का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन इसकी टेस्टिंग यूरोप के साथ-साथ पांच एशियाई देशों में शुरू की जाएगी। 
कम्पनी ने इस स्कूटर के संदर्भ में कहा है कि E01 इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 100 किलोमीटर की रेंज निकाल सकता है। इसमें तीन राइडिंग मोड दिए जाएंगे। स्कूटर की इलेक्ट्रिक मोटर मैक्सिमम 8.1 kW / 5000 rpm का आउटपुट जनरेट करती है। इसकी टॉप स्पीड 100 kmph है। इसे नॉर्मल चार्जर के जरिए लगभग 5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।
Exit mobile version