टेक डेस्क: Redmi Note 10 सीरीज के पॉप्युलर मॉडल Remdi Note 10 Pro की कीमत में 500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। बेस वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये थी, जो 500 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 17,499 रुपये में आएगा। स्मार्टफोन के टॉप वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 8GB और 128GB स्टोरेज वेरिएंट पहले की तरह ही 18,999 रुपये में ही आएगा |
Redmi Note 10 Pro स्मार्टफोन Dark Night, Glacial Blue और Vintage Bronze कलर ऑप्शन में आएगा । स्मार्टफोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon India से खरीदा जा सकेगा। कई तरह के डिस्काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं जैसे एक्सचेंज ऑफर के साथ बैकिंग डिस्काउंट दिया जा रहे हैं। नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी है |
Read also: नाइजीरिया में ट्विटर सस्पेंड, राष्ट्रपति का अकाउंट किया था बंद
Redmi Note 10 Pro स्पेसिफिकेशन्स
Redmi Note 10 Pro में 6.6 इंच सुपर एमोलेड FHD+ डिस्प्ले है , फिंगरप्रिंट स्कैनर, डबल टैप जेस्चर का सपोर्ट भी दिया गया है। Qualcomm Snapdragon 732G मोबाइल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है | स्मार्टफोन एंड्राइड 11 बेस्ड MIUI 12 पर काम करेगा | Redmi Note 10 Pro के रियर में क्वाड कैमरा सेटअप है , प्राइमरी कैमरा 64MP, 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लें, 5MP सुपर मैक्रो लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर का सपोर्ट मिलेगा। फ्रंट में 20MP का लेंस दिया गया है। फोन में 5020mAh की बैटरी दी गई है।

