Site icon Buziness Bytes Hindi

Redmi Note 10 Pro लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स


Redmi Note 10 Pro लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Note 10 Pro स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। 

फोन की पहली सेल 17 मार्च को शुरू होगी। फोन को icici बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 1,500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही जियो के 349 रुपये के रिचार्ज पर 10,000 रुपये तक का फायदा मिलेगा। फोन तीन कलर ऑप्शन विंटेज ब्रांज, ग्लैसियल ब्लू और डॉर्क नाइट में आएगा। 

6GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये होगी। जबकि 8GB रैम 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये होगी। 

Redmi Note 10 Pro के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो इसमें Redmi Note 10 Pro Max के मेन 108MP की जगह 64MP का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा सारे स्पेसिफिकेशन्स एक समान हैं। फोन  में 6.6 इंच सुपर एमोलेड FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्य़ूशन 2400/1080 पिक्सल है। यह HDR 10 सपोर्ट के साथ आएगा। फोन 1200nits पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा।

 इसका रिफ्रेश्ड रेट 120Hz होगा। फोन 3D कर्व्ड ग्लास बॉडी डिजाइन के साथ आएगा। इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर, डबल टैप जेस्चर का सपोर्ट दिया गया है। फोन 8.1mm पतला होगा। इसमें 2.96mm पंचहोल डिस्प्ले दिया जाएगा। 

फोन ड्यूल स्पीकर के साथ आएगा। प्रोसेसर के तौर पर फोन में Qualcomm Snapdragon 732G मोबाइल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है। इसमें Adreno 618 GUP का सपोर्ट मिलेगा। फोन एंड्राइड 11 बेस्ड MIUI 12 को सपोर्ट करेगा।

Exit mobile version