Site icon Buziness Bytes Hindi

Xiaomi नेक्सड जेनरेशन Redmi Note 9 स्मार्टफोन को करेगी लॉन्च, जानिए फीचर्स


Xiaomi नेक्सड जेनरेशन Redmi Note 9 स्मार्टफोन को करेगी लॉन्च, जानिए फीचर्स

न्यूज़ डेस्क : 20 जुलाई यानि आज देश में Xiaomi नेक्सड जेनरेशन स्मार्टफोन Redmi Note 9 स्मार्टफोन को पेश करेगी. कंपनी एक ऑनलाइन इवेंट में दोपहर 12 बजे फोन को लांच करेगी. इस लाइव स्ट्रीम लॉन्चिंग इवेंट को Xiaomi India की वेबसाइट पर देखा जा सकेगा.

साथ-साथ कंपनी के Facebook और Youtube पेज पर भी लाइव स्ट्रीमिंग होगी. कंपनी ने अपकमिंग Redmi Note 9 का टीजर अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया से जारी करके फोन की लॉन्चिंग की जानकारी साझा की है.वही Xiaomi इंडिया की वेबसाइट के अनुसार, यह एक मेड इन इंडिया डिवाइस होगी. लॉन्चिंग से पूर्व फोन को तीन सेगमेंट डिजाइन, गेमिंग और फोटोग्राफी में चैंपियन करार दिया है.

कंपनी के दावे के अनुसार, Note 9 में हाई फ्रेम रेट पर सेकेंड मिलेंगे. जिससे की शानदार गेमिंग अनुभव प्राप्त होगा. इसके साथ-साथ रियर में दमदार क्वॉड कैमरा सेटअप और शक्तिशाली बैटरी मिलने का दावा किया गया है. Redmi note 9 में 6.53 इंच की बड़ी फुल एचडी प्लस डिस्पले मिलेगी, जिसका रिजोल्यूशन 2340/1080 हो सकता है. 

साथ ही स्क्रीन ब्राइटनेस 450nits होगा. फोन में कॉर्निग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है. फोन एंड्रॉइड 10 के साथ MIUI इंटरफेस के साथ आएगा. यदि कैमरे की बात करें, तो Redmi Note 9 में प्राइमरी कैमरे के रूप में 48MP का samsung GMI सेंसर दिया जा सकता है.

जिसका पिक्सल साइज 0.8 माइक्रोमीटर होगा. इसके अलावा 8MP का 118 डिग्री अल्ट्रावाइड एंगल लेंस मिलेगा, जिसका अपर्चर f/2.2 होगा. वहीं 2MP का माइक्रोलेंस और 2MP का ही डेप्थ सेंसर मिलेगा. इस लेंस का अपर्चर f/2.4 होगा.

Exit mobile version