Site icon Buziness Bytes Hindi

Xiaomi FlipBuds Pro ईयरबड्स आया सामने , डीप न्वाइज रिडक्शन के साथ मिलेंगे कई और फीचर्स


Xiaomi FlipBuds Pro ईयरबड्स आया सामने , डीप न्वाइज रिडक्शन के साथ मिलेंगे कई और फीचर्स

Xiaomi ने FlipBuds Pro ईयरबड्स को बाजार में लॉन्च किया है। कनेक्टिविटी के लिए इन ईयरबड्स में  ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। यूजर्स को ईयरफोन में टच कंट्रोल समेत फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट फीचर मिलेंगे | 

Xiaomi FlipBuds Pro की कीमत 

Xiaomi FlipBuds Pro की कीमत 799 चीनी युआन (करीब 9,100 रुपये) रखी है और इसकी बिक्री 21 मई से शुरू होगी। अभी भारत समेत अन्य देशों में लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। 

Xiaomi FlipBuds Pro के फीचर्स

Xiaomi FlipBuds Pro में  साउंड के लिए 11mm का सुपर डायनेमिक ड्राइवर दिया है और क्वॉलकॉम की QCC5151 चिप दी गई है।  यूजर्स को ईयरबड्स में न्वाइज रिडक्शन भी मिलेगा | 

Xiaomi FlipBuds Pro में लो-लैटेसी मोड दिया गया है और स्मार्ट कनेक्ट फीचर भी है | यूजर्स एक साथ दो डिवाइस को कनेक्ट कर सकेंगे। ईयरफोन में डेली, ऑफिस और एयर ट्रेवल जैसे मोड भी दिए गए हैं।  

Read also: Meerut : 5 मरीजों में हुई ब्लैक फंगस की पुष्टि

आपको बता दे की ईयरबड्स के अलावा कंपनी ने रेडमी नोट 10S को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है , और इसकी शुरुआती कीमत 14,999 रुपये है। 

Exit mobile version