Xiaomi लाएगी सबसे सस्ती 65 इंच स्मार्ट टीवी, मार्च में होगी लॉन्चिंग

टेक्नोलॉजीXiaomi लाएगी सबसे सस्ती 65 इंच स्मार्ट टीवी, मार्च में होगी लॉन्चिंग

Date:


Xiaomi लाएगी सबसे सस्ती 65 इंच स्मार्ट टीवी, मार्च में होगी लॉन्चिंग

Xiaomi कंपनी अपने सब-ब्रांड Redmi की 65 इंच स्मार्ट टीवी लॉन्चिंग की तैयारी में है। Redmi की इस टीवी को इस साल मार्च तक लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी की तरफ से फिलहाल लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं किया गया है। 

लीक रिपोर्ट में दावा किया जा रही है कि Redmi की अपकमिंग स्मार्ट टीवी भारत की सबसे सस्ती स्मार्ट टीवी होगी। टिप्टस्टर मुकुल शर्मा के मुताबिक Redmi स्मार्ट टीवी को 55 या फिर 65 इंच स्क्रीन ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। 

बता दें कि भारत में 65 इंच स्मार्ट टीवी का मार्केट काफी छोटा है। इसकी एक वजह भारत में 65 इंच स्मार्ट टीवी का महंगा होना है। ऐसे में अगर Redmi स्मार्ट टीवी को कम प्राइस प्वाइंट में पेश किया जाता है, तो भारतीय स्मार्ट टीवी मार्केट में 65 इंच स्मार्ट टीवी की डिमांड तेजी से बढ़ सकती है। मौजूदा वक्त में भारत में 65 इंच स्क्रीन साइज वाला स्मार्ट टीवी Xiaomi Mi TV 4X आता है। इसकी कीमत 54,999 रुपये है। इसे साल 2019 के सितंबर में लॉन्च किया गया है।  

Redmi Smart TV X65 को पिछले साल मई चीन में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन की कीमत 37,000 रुपये है। Redmi स्मार्ट टीवी को चीन में 50, 55 और 65 इंच स्क्रीन साइज ऑप्शन में पेश किया गया है। Redmi Smart TV X सीरीज को 4K UHD रेजोल्यूशन के साथ लॉन्च किया गया था। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...