टेक डेस्क: Xiaomi के 40 इंच वाली Horizon Edition स्मार्ट टीवी भारत में आज लॉन्च होगी। । Mi India के ट्वीटर हैंडल से Mi TV 4A Horizon Edition स्मार्ट टीवी की लॉन्चिंग का ऐलान किया गया है। ट्वीट के अनुसार , स्मार्ट टीवी बेजेललेस डिजाइन के साथ आ सकती है | Xiaomi Mi TV 4A टीवी में फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन हो सकता है और एंड्रॉयड TV9 बेस्ड PatchWall प्लेटफॉर्म को सपोर्ट भी मिल सकता है |
संभावित स्पेसिफिकेशन
Mi TV 4A Horizon Edition स्मार्ट टीवी 1GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकती है | Mi TV Horizon Editon के दोनों मॉडल में 20 से ज्यादा एंटरटेनमेंट ऐप का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। टीवी में आपको शानदार Horizon डिस्प्ले भी दिया जाएगा । Mi TV 4A Horizon Edition का रेजोल्यूशन 1920×1080 पिक्सल है और व्यूइंग एंगल 178 डिग्री है। प्रोसेसर 1.5GHz quad-core Amlogic L962-H8X का सपोर्ट दिया गया है और Mali-450 MP3 GPU का इस्तेमाल किया गया है। Mi TV 4A में दो 8W के स्पीकर दिये गये हैं और Dolby Audio और DTS-HD ऑडियो सपोर्ट के साथ आएंगे। कनेक्टिविटी के लिए WiFi 802.11 b/g/n, Bluetooth 4.2 LE, two HDMI ports, दो USB पोर्ट का सपोर्ट मिलेगा।
Read also: गन्ने को ग्रीन गोल्ड बनायेगी योगी सरकार
संभावित कीमत
Mi TV 4A के Horizon Edition की कीमत बेस मॉडल से कुछ ज्यादा हो सकती है। स्मार्ट टीवी को भारत में 25,000 रुपये से कम कीमत में पेश किया जा सकता है।

