Site icon Buziness Bytes Hindi

WTC फाइनल, तीसरा दिन : अश्विन ने दिलाई भारत को पहली सफलता, लैथम आउट


WTC फाइनल, तीसरा दिन : अश्विन ने दिलाई भारत को पहली सफलता, लैथम आउट

साउथम्पटन: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनलके तीसरे दिन रविवार को यहां अपनी पहली पारी में 217 रन बनाए। भारत की तरफ से उप कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सर्वाधिक 49 रन बनाए जबकि कप्तान विराट कोहली ने 44 रन की पारी खेली।

न्यूजीलैंड के लिए काइल जैमीसन सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 31 रन देकर पांच विकेट लिए। नील वैगनर और ट्रेंट बोल्ट ने दो – दो जबकि टिम साउदी ने एक विकेट लिया।

पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ने और दूसरे दिन केवल 64.4 ओवर को खेल संभव हो पाने के बाद भारत ने रविवार की सुबह तीन विकेट पर 146 रन से आगे खेलना शुरू किया और पहले सत्र में ही कोहली और रहाणे सहित ऋषभ पंत (चार) और रविचंद्रन अश्विन (22) के विकेट निकाले। लंच तक भारत ने सात विकेट पर 211 रन बनाए थे।

भारत के पुछल्ले बल्लेबाजों के लिए गेंदबाजों के लिए अनुकूल परिस्थितियों में नयी गेंद का सामना करना आसान नहीं था। लंच के बाद उसने 19 गेंद और छह रन के अंदर बाकी बचे तीनों विकेट गंवा दिए।

Exit mobile version