Site icon Buziness Bytes Hindi

डब्ल्यूटीसी फाइनल : कॉनवे, एजाज पटेल को न्यूजीलैंड की टीम में मिली जगह


डब्ल्यूटीसी फाइनल : कॉनवे,  एजाज पटेल को न्यूजीलैंड की टीम में मिली जगह

लंदन: इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में संपन्न टेस्ट सीरीज में पदार्पण टेस्ट में दोहरा शतक बना कर प्रभावशाली बल्लेबाजी करने वाले डेवोन कॉनवे और दूसरे टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करने वाले लेफ्ट आर्म स्पिनर एजाज पटेल को भारत के खिलाफ 18 जून से खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए विशेषज्ञ स्पिनर के रूप में न्यूजीलैंड की टीम में शामिल किया गया है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने भारत के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए मंगलवार को अपनी अंतिम 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। कॉनवे और एजाज ने जहां इस टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया है तो वहीं डग ब्रेसवेल, जैकब डफी, डेरिल मिचेल, रचिन रवींद्र और मिचेल सेंटनर आईसीसी के इस मेगा इवेंट के लिए टीम में जगह बनाने में विफल रहे हैं। कॉनवे काे इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में दोहरे शतक और दूसरे मैच में 80 रन, जबकि एजाज को दूसरे एवं निर्णायक टेस्ट मैच में चार विकेट के प्रदर्शन की बदौलत टीम में शामिल किया गया है।

न्यूजीलैंड की 15 सदस्यीय टीम : केन विलियमसन (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, ट्रेंट बोल्ट, डेवोन कॉनवे, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मैट हेनरी, काइल जेमिसन, टॉम लाथम, हेनरी निकोल्स, एजाज पटेल, टिम साउदी, रॉस टेलर, नील वैगनर, बीजे वॉटलिंग और विल यंग

Exit mobile version